फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three rape cases registered, all three accused absconding

Mohali News: दुष्कर्म के तीन मामले दर्ज, तीनों आरोपी गिरफ्त से बाहर

Tue, 15 Jul 2025 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Three rape cases registered, all three accused absconding
मोहाली। तीन अलग-अलग थानों में दुष्कर्म के तीन मामले दर्ज किए गए हैं। तीनों मामलों में आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पहला मामला महिला थाना पुलिस मोहाली में दर्ज किया गया है। 29 वर्षीय पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि चंडीगढ़ सेक्टर-18सी के रहने वाले परमिंदर सिंह से उसकी सोशल मीडिया पर बातचीत हुई थी। इसके बाद यह बातचीत दोस्ती में बदल गई। परमिंदर सिंह ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा और कहा कि वह उसे अपने परिवार से मिलाएगा। बाद में शादी का झांसा देखकर परमिंदर सिंह ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित युवती की शिकायत पर महिला थाने में परमिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। दूसरा मामला मटर थाने में दर्ज किया गया है। 15 वर्षीय लड़की की शिकायत पर पुलिस ने सोहाना के रहने वाले सन्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया कि उससे 15 दिसंबर 2024 को सन्नी ने दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसने धमकाया था। उसने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों से बात की। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। तीसरा मामला जीरकपुर थाने में दर्ज किया गया है। 24 वर्षीय युवती ने पानीपत के प्रकाश नगर निवासी शिवम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित युवती ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि शिवम 2025 में उसके संपर्क में आया था। उसने उसके साथ कई माह तक दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ 11 जुलाई को जीरकपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed