{"_id":"61f0562736557b545651334c","slug":"three-people-died-in-the-district-and-916-were-found-infected-mohali-news-pkl44027907","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तीन लोगों की मौत और 916 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तीन लोगों की मौत और 916 संक्रमित मिले
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर तीन लोगों ने दम तोड़ दिया है। वहीं, चौबीस घंटे में 916 लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं। डीसी डॉ. ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह लगातार तीसरा दिन है जब कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा है।
जानकारी के मुताबिक जिले में अभी तक 89666 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं और इनमें से 80312 लोग ठीक हो गए हैं। जबकि 1114 लोग संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। डीसी ने बताया कि प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जो पाबंदियां लगाई हैं उनका पालन करते रहें। अभी तक जिन लोगों ने कोरोना टीकाकरण नहीं करवाया, वह सेहत विभाग की ओर से लगाए गए टीकाकरण शिविर में निशुल्क टीका लगवा सकते हैं। इसके साथ ही मार्केट में घूमते समय मुंह पर मास्क जरूर पहनें, जेब में सेनिटाइजर रखें और सामाजिक दूरी के नियम के तहत एक-दूसरे से कम से कम 6 फुट की दूरी रखें और इन नियमों का पालन तब तक करते रहें, जब तक संक्रमण खत्म नहीं हो जाता।
मंगलवार को आए नए संक्रमितों में मोहाली से 285, ढकोली से 225, खरड़ से 195, डेराबस्सी से 71, घड़ूआं से 52, कुराली से 25, लालड़ू से 20 और बनूड़ से 10 केस शामिल हैं। इसके बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 8240 हो गई है और इनका इलाज डाक्टरों की देखरेख में चल रहा है।