{"_id":"60ba8c268ebc3e3ba206842a","slug":"three-people-died-due-to-corona-in-mohali-mohali-news-pkl4156206143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : मोहाली में 65 दिन के बाद सबसे कम 70 संक्रमित मिले, तीन और लोगों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : मोहाली में 65 दिन के बाद सबसे कम 70 संक्रमित मिले, तीन और लोगों की गई जान
विज्ञापन
मोहाली। करीब 65 दिन के बाद जिले में कोरोना की दूसरी लहर के तहत अब तक के सबसे कम केवल 70 लोग संक्रमित मिले हैं। लेकिन अभी कोरोना से होने वाली मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। शुक्रवार को मोहाली में तीन कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही 379 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है।
डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना की गंभीरता को समझें। मास्क पहनने को अपनी आदत में शामिल कर लें। इसके अलावा कुछ समय के अंतराल पर हाथ-मुंह साबुन से धोने से पीछे न हटे।
जानकारी के मुताबिक मोहाली में एक मार्च के बाद यह पहला मौका है कि जब संक्रमितों का ग्राफ 100 से नीचे गिरा है। मोहाली शहरी इलाके से लेकर गांवों तक केस कम आ रहे हैं। हालांकि सेहत विभाग का कहना है कि अब कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ रही है। लोगों की नियमित वैक्सीनेशन चल रही है। चार लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। ऐसे में अब महामारी से लड़ने में लोग सक्षम हो रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उसके बारे में जिला प्रशासन की तरफ से ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई। पिछले 24 घंटे में जो संक्रमित मिले हैं उनमें डेराबस्सी से 8, ढकोली से 1, बूथगढ़ से 4, घडुआं से 9, खरड़ से 11, कुराली से 1 और मोहाली से 24 केस सामने आए हैं।
इसके साथ ही अब जिले में 67105 कोरोना संक्रमण के केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 64191 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं। वहीं, अभी मात्र 1933 केस सक्रिय रह गए हैं। जबकि 981 लोगों की मौत हो चुकी है। बता देें कि एक मार्च को मोहाली जिले में 67 लोग कोरोना संक्रमित हुए थे, जबकि एक की मौत हुई थी। फिर कोरोना की दूसरी लहर ने काफी कहर मचाया। एक समय में तो दिन में 300 से अधिक केस आ रहे थे, जबकि 18-20 लोगों की मौत हो रही थी। लेकिन अब काफी हद तक राहत मिली है।