{"_id":"667235a8b4a1334bc20b3b47","slug":"three-people-attacked-a-young-man-with-weapons-case-registered-mohali-news-c-71-1-mli1004-115875-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एक युवक पर तीन लोगों ने हथियारों से किया हमला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एक युवक पर तीन लोगों ने हथियारों से किया हमला, केस दर्ज
विज्ञापन
जीरकपुर। गुरुग्राम से बस में सवार होकर जीरकपुर बस स्टैंड पर उतरे एक युवक पर तीन लोगों ने हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और मौके से फरार हो गए। जख्मी युवक कपिल शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने हमलावरों में एक व्यक्ति को नामजद कर तीन अज्ञात पर आईपीसी की धारा 323, 341, 506 व 34 के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को जख्मी कपिल शर्मा निवासी वैरागी मोहल्ला पिंजौर ने बताया कि वह गुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी में करता है। सोमवार को जब वह गुरुग्राम से घर आने के लिए बस में बैठा तो उसने अपने जीजा को आने की सूचना दी थी। पूरी रात सफर करने के बाद जब वह सुबह करीब साढ़े तीन बजे जीरकपुर फ्लाइओवर पार करके चंडीगढ़ सीमा के नजदीक बस से उतरा तो अचानक एक एक्टिवा पर तीन युवक आए और तेज धार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसकी पीठ पर कई वार किए, इतने में उसका जीजा वहां पहुंचा तो हमलावर उसे देखकर मौके से फरार हो गए। उसके जीजा ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया और जीरकपुर थाने में इसकी शिकायत दी। जख्मी कपिल शर्मा ने हमले में अपने पड़ोसी सचिन का हाथ होने का शक जताया है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।