फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three miscreants riding a motorcycle attacked a person who had gone to collect milk with knives, and fled after raising noise

Mohali News: दूध लेने गए व्यक्ति पर मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने चाकुओं से किया हमला, शोर मचाने पर फरार

Thu, 14 Dec 2023 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants riding a motorcycle attacked a person who had gone to collect milk with knives, and fled after raising noise
खरड़। तीन अज्ञात हमलावरों ने बलौंगी में जीवन लाल (62) नामक व्यक्ति को चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि लूट के इरादे से हमला किया गया था। लुटेरे शोर मचाने पर भाग गए। जीवन लाल ने बताया कि हर रोज की तरह बुधवार सुबह लगभग पौने छह बजे दूध लेने के लिए गए थे। इसी दौरान गली नंबर-11 में तीन व्यक्ति मोटरसाइकल पर आए उन्होंने सिर पर परने बांधे हुए थे। तीनों ने उन्हें घेर लिया और पेट पर चाकुओं से हमला कर दिया परंतु मोटी जैकेट पहनी होने के कारण गंभीर चोट लगने से उसका बचाव हो गया। हमलावरों ने उसके पैर पर भी चाकू से हमला किया है। शोर मचाए जाने पर हमलावर फरार हो गए। सूचना देने पर परिजनों ने फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि उनका किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है और न ही उनका किसी के साथ कोई झगड़ा है। हो सकता है कि हमलावरों ने लूट की इरादे से हमला किया हो। फिलहाल उन्होंने पुलिस से हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
शिकायत ले ली गई है। सीसीटीवी कैमरे चेक किये जा रहे हैं। जल्दी ही हमलावरों को काबू कर लिया जाएगा। -गौरवबंस सिंह, एसएचओ, बलौंगी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed