फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three minor girls kidnapped, case registered against three youths

तीन नाबालिग लड़कियां अगवा, तीन युवकों पर दर्ज हुआ केस

Tue, 05 Apr 2022 01:24 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Three minor girls kidnapped, case registered against three youths
मोहाली। शहर के तीन पुलिस थानों में तीन नाबालिग लड़कियों को अगवा करने के मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामलों की पड़ताल में लगी हुई है। हालांकि अभी तक तीनों आरोपियों और लड़कियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस की टीमें कई जगह पर दबिश जरूर दे चुकी हैं।
विज्ञापन

पहले मामले में मटौर थाने में पुलिस को दी शिकायत में एक लड़की के पिता ने बताया है कि वह 28 मार्च को काम पर चले गए थे। इसके बाद 7वीं में पढ़ने वाली उनकी 14 साल की बेटी भी स्कूल चली गई। लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। आखिर में उन्हें किसी ने बताया कि उनकी बेटी को एक युवक कलाम अंसारी निवासी बिहार शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। इसके बाद उन्होंने केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में एक महिला ने मटौर थाने की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी 11वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। 22 मार्च को वह पेपर देने के लिए स्कूल गई थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। उन्हें पता चला है कि उनकी बेटी को करण नाम का युवक भगाकर ले गया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में पुलिस थाना फेज-8 में एक लड़की के परिजनों ने शिकायत दी है कि उनकी 16 साल की बेटी 29 मार्च को बिना बताए ही कहीं चली गई है। इसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटी। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई भी सुराग नहीं लग पाया। उन्हें शक है कि कोई अज्ञात युवक उनकी बेटी को भगाकर ले गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed