फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three ministers campaigning for one candidate, heated political atmosphere, questions raised about the MLA's distance

Mohali News: एक प्रत्याशी का तीन- तीन मंत्री कर रहे प्रचार, गरमाया सियासी माहौल, विधायक की दूरी पर भी उठे सवाल

Sun, 24 May 2026 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Three ministers campaigning for one candidate, heated political atmosphere, questions raised about the MLA's distance
मोहाली। नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के एक उम्मीदवार के समर्थन में पंजाब सरकार के तीन कैबिनेट मंत्रियों हरदीप सिंह मुंडियां, तरूणप्रीत सिंह सोंध और डॉ. बलबीर सिंह का एक साथ चुनाव प्रचार में पहुंचना अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। राजनीतिक हलकों में इसे पार्टी की विशेष रणनीति और प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी के कुछ पुराने नेताओं का मानना है कि आप वार्ड- 6 को प्रतिष्ठा की सीट मानकर चल रही है। यही कारण है कि सरकार और संगठन दोनों स्तर पर पूरी ताकत झोंकी जा रही है। नेताओं के अनुसार मंत्रियों की संयुक्त मौजूदगी से पार्टी यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि संगठन पूरी तरह एकजुट है।
विज्ञापन

साथ ही स्थानीय स्तर पर चल रही अंदरूनी मतभेद और विरोध की चर्चाओं को भी कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। उनका कहना है कि यदि एक वार्ड में तीन-तीन मंत्री प्रचार के लिए उतर रहे हैं तो इससे साफ है कि मुकाबला आसान नहीं है। पार्टी को इस सीट पर कड़ी चुनौती मिल रही है। विपक्ष का यह भी कहना है कि आम तौर पर स्थानीय निकाय चुनावों में मंत्री अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार करते हैं, लेकिन एक ही उम्मीदवार के लिए इतने बड़े स्तर पर ताकत लगाना कई राजनीतिक संकेत दे रहा है। वहीं दूसरी ओर, इलाके के विधायक का अब तक इस वार्ड में प्रचार के लिए नजर नहीं आना भी चर्चाओं का विषय बना हुआ है। शहर में राजनीतिक माहौल में भी इसे लेकर कई तरह के अंदाज लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग इसे स्थानीय गुटबाजी से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि पार्टी समर्थक इसे केवल चुनावी रणनीति बता रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


नगर परिषद चुनावों से बड़े नेताओं ने बनाई दूरी
जीरकपुर। जीरकपुर, डेराबस्सी, लालड़ू, कुराली और नयागांव नगर परिषद चुनावों में इस बार बड़े राजनीतिक नेताओं की सीमित मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। चुनाव प्रचार के दौरान प्रमुख दलों के बड़े नेताओं और पंजाब सरकार के मंत्रियों की सक्रिय भागीदारी लगभग नजर नहीं आ रही है। जानकारी के अनुसार केवल भाजपा के केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने ही इन क्षेत्रों में पहुंचकर डेराबस्सी और जीरकपुर में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया। इसके अलावा किसी भी बड़े राजनीतिक दल का प्रमुख नेता या राज्य सरकार का मंत्री चुनावी मैदान में सक्रिय रूप से प्रचार करता नजर नहीं आया। भाजपा के प्रचार में शामिल केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की मौजूदगी को पार्टी कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी विरोधी गतिविधियों पर भाजपा नेता रूपा सोहाना निष्कासित
मोहाली। नगर निगम चुनाव के बीच भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए सख्त कार्रवाई कर भाजपा नेता रुपिंदर सिंह रूपा सोहाना को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिला प्रधान संजीव वशिष्ट ने बताया कि रुपिंदर सिंह रूपा सोहाना वार्ड नंबर-39 में भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। इसे पार्टी अनुशासन और विचारधारा का उल्लंघन माना गया।जिला प्रधान ने कहा कि हालिया गतिविधियों को देखते हुए रुपिंदर सिंह रूपा सोहाना को तत्काल प्रभाव से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed