फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three masked robbers looted Rs 5.27 lakh from petrol pump manager

Mohali News: पेट्रोल पंप के मैनेजर से नबाबपोश तीन लुटेरों ने लूटे 5.27 लाख

Wed, 29 Jan 2025 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Three masked robbers looted Rs 5.27 lakh from petrol pump manager
मोहाली। पेट्रोल पंप के एक मैनेजर से तीन नकाबपोश लुटेरे 5.27 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। यह वारदात एयरपोर्ट रोड पर एरोसिटी के ब्लॉक-ई में सोमवार दोपहर तीन बजकर 23 मिनट पर हुई। आरोपियों ने दो मिनट में मैनेजर से कैश से भरा बैग छीना और उसकी एक्टिवा छीनकर फरार हो गए। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नकाबपोश लुटेरे काली पल्सर पर आए थे। इस मामले में आईटी सिटी थाना पुलिस ने मैनेजर बाकरपुर निवासी सुखवीर सिंह के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी में दिख रहे संदिग्ध युवकों की फुटेज भी पीसीआर और सीआईए को भेजी है। सीआईए स्टाफ की टीम भी काम कर रही है। पेट्रोल पंप के मालिक हर्षवीर सिंह ने बताया कि जीओबी नाम से पेट्रोल पंप राजपुरा-जीरकपुर रोड पर नीलम अस्पताल के पास है। सोमवार को मैनेजर सुखवीर सिंह पंप से पांच लाख 27 हजार 720 रुपये लेकर निकला था। उसने यह कैश बाकरपुर मोहाली में बैंक में जमा करवाना था। वह एरोसिटी के ई-ब्लॉक पहुंचा। वहां पर पीछे से एक बाइक पर तीन नकाबपोश लुटेरे आए और एक्टिवा के आगे बाइक लगाकर रोक लिया। एक युवक नीचे उतरा और उसने सुखवीर को एक्टिवा से खींचना शुरू कर दिया। सुखवीर से एक्टिवा गिर गई। लुटेरों ने सुखवीर को खींचकर जमीन पर पटक दिया। वह तलवार जैसे हथियार से उसके ऊपर लगातार वार करने का प्रयास करने लगे। दूसरे युवक ने एक्टिवा उठाई जिसमें कैश से भरा बैग था। वह एक्टिवा लेकर फरार हो गए। सुखवीर को पीटने वाले युवक बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए। उसके बाद सुखवीर ने अपने मालिक हर्षवीर को सूचना दी।
विज्ञापन

हर्षवीर ने सुखवीर को पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देने को कहा। पुलिस को मौके पर बुलाया गया। मैनेजर सुखवीर को हमले में मामूली चोटे आई हैं, पर उसका बचाव हो गया।जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी एरोसिटी क्षेत्र से एक्टिवा पर आए कुछ युवक गन पाॅइंट पर जीरकपुर निवासी व्यक्ति से उसकी कार लूटकर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
हमने मैनेजर की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में हमारा शक मैनेजर की ओर भी है और अन्य पहलुओं पर भी गौर किया जा रहा है। इस मामले में पूछताछ लगातार जारी है। लुटेरों के खिलाफ लूटपाट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। -जशनप्रीत सिंह, एसएचओ थाना एरोसिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed