Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three including civil engineer and property dealer died in two accidents

Mohali News: दो हादसों में सिविल इंजीनियर, प्रापर्टी डीलर समेत तीन की मौत

Tue, 18 Feb 2025 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Three including civil engineer and property dealer died in two accidents
हादसे में मृत रविंदरपाल। फाइल
मोहाली। शहर में दो सड़क हादसों में सिविल इंजीनियर, प्रापर्टी डीलर समेत तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर हालत में उपचाराधीन है। बलौंगी में हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल की टक्कर से सिविल इंजीनियर और मोटरसाइकिल में पीछे बैठे सवार की मौत हुई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है। हादसे में मृतकों की पहचान 35 वर्षीय परमवीर सिंह निवासी गांव दांऊ और 23 वर्षीय आशीष कुमार निवासी गांव बरोटा जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों मामलों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राजपाल सिंह ने बताया कि उसका भाई परमवीर सिंह चितकारा युनिवर्सिटी बद्दी में बतौर सिविल इंजीनियर नौकरी करता था। शनिवार सुबह वह रोजाना की तरह यूनिवर्सिटी की बस में सुबह सात बजे ड्यूटी पर गया था। शाम को छह बजे लौटा। वह अपने भाई को लेने के लिए दाऊ कट पर खड़ा था। परमवीर बस से उतरकर खरड़ से चंडीगढ़ वाली साइड खड़ा था। दूसरी तरफ से एक तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल आई, उसमें दो युवक सवार थे। बुलेट मोटरसाइकिल चालक ने उसके भाई को टक्कर मारी।
विज्ञापन

हादसे में बुलेट सवार दोनों युवक और उसका भाई जख्मी हो गए। राहगीरों की मदद से वह अपने भाई और बुलेट सवार दोनों युवकों को सिविल अस्पताल फेज-6 ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसके भाई परमवीर सिंह और बुलेट के पीछे बैठे युवक आशीष कुमार को मृत घोषित कर दिया। बुलेट चालक नितेश शर्मा का इलाज चल रहा है। बलौंगी पुलिस ने मृतक के भाई राजपाल के बयान पर नितेश शर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर को कैब ने मारी टक्कर, मौत
दूसरा हादसा जीरकपुर-पटियाला लाइटों पर हुआ। कार की चपेट में आए मोटरसाइकिल सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान रविंदरपाल सिंह (35) निवासी वीआईपी रोड जीरकपुर के रूप में हुई है। मृतक के भाई गुरजिंदरपाल सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि रविंदरपाल सिंह प्रापर्टी डीलर था और बीते दिन वह मोटरसाइकिल पर ग्राहक को फ्लैट दिखाने के लिए एयरोसिटी मोहाली गया था। शाम को उन्हें सूचना मिली कि रविंदरपाल सिंह का जीरकपुर-पटियाला लाइटों के पास एक्सीडेंट हो गया है।

उसे इलाज के लिए जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ ले जाया गया है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शी अमनजीत सिंह ने बताया कि एक कार चालक ने अचानक ब्रेक मार दी। इस कारण उसके भाई का मोटरसाइकिल कार से टकरा गया। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कैब चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और वह सड़क पर गिर गया। उसके सिर पर गंभीर चोटें लगीं। कैब चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed