फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three girls cheated of Rs 9.82 lakh on the pretext of giving them Canadian visa

Mohali News: कनाडा का वीजा देने का झांसा देकर तीन युवतियों से ठगे 9.82 लाख

Sun, 31 Dec 2023 06:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sun, 31 Dec 2023 06:24 PM IST
विज्ञापन
Three girls cheated of Rs 9.82 lakh on the pretext of giving them Canadian visa
पौने दो साल बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। कनाडा का वीजा देने का झांसा देकर एक इमिग्रेशन कंपनी ने तीन युवतियों से 9.82 लाख रुपये ठग लिए। रकम लेने बाद युवतियों को न वीजा मिला और न ही उनके पैसे। इस मामले में पुलिस ने पौने दो साल बाद कंपनी मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन ठगी करने वाले अपनी कंपनी बंद कर फरार हो गए हैं।
मामले में एसबीपी सिटी होम ड्रीम सेक्टर-116 निवासी बवनप्रीत सिंह ने एसएसपी मोहाली को 8 मार्च 2022 में शिकायत दी थी। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए फेज-1 थाना पुलिस ने गुरमीत सिंह जम्मू निवासी गांव मालोवाल तहसील बाबा बकाला जिला अमृतसर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई दविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। आरोपी ने फेज-2 में फ्लाई रूट कंसलटेंट के नाम से दफ्तर खोला था।
विज्ञापन


बवनप्रीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अखबार में कंपनी का विज्ञापन देखकर उनके एड्रेस पर संपर्क किया। कंपनी ने उन्हें फेज-2 अपने दफ्तर में मिलने बुलाया। बवनप्रीत ने बताया कि उसके अलावा हरप्रीत और रजनी कटारिया ने भी कनाडा जाने के लिए कंपनी प्रबंधक से संपर्क किया था। आरोपी गुरमीत सिंह ने उससे कनाडा भेजने के नाम पर 5 लाख रुपये मांगे थे। उसने कंपनी में पहले 1.18 लाख, हरप्रीत ने 7 लाख 64 हजार 500 और रजनी कटारिया ने 99 हजार 57 रुपये दिए थे। आरोपी ने पैसे लेकर न तो उन्हें वीजा दिया और न ही उसके पैसे वापस किए। आरोपी ने तीनों से कुल 9.82 लाख रुपये की ठगी मारी है। जिसके खिलाफ पुलिस ने पौने दो साल बाद कार्रवाई की है, लेकिन अब आरोपी फरार हो चुका है। पीडि़त ने कहा कि अगर पुलिस समय रहते उनकी शिकायत पर कार्रवाई करती तो आरोपी पकड़ा जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed