फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three gangsters convicted in the murder of Akali leader Vicky Middukheda

विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या का मामला: तीन गैंगस्टर दोषी करार, 27 को मिलेगी सजा; तीन आरोपी बरी

Sat, 25 Jan 2025 01:09 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sat, 25 Jan 2025 01:09 AM IST
सार

7 अगस्त 2021 को मोहाली में विक्रमजीत सिंह विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या कर दी गई थी। वह अपने मित्र से मिलने सेक्टर-71 की मार्केट में गया था। आरोपी कार में आए। जैसे ही विक्की अपने दोस्त प्रापर्टी डीलर के दफ्तर से निकला था तो उस पर गोलियां बरसा दी थीं। विक्की करीब एक किलोमीटर तक भागा था लेकिन हत्यारों ने नौ गोलियां दाग कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
Three gangsters convicted in the murder of Akali leader Vicky Middukheda
विक्की मिड्डूखेड़ा - फोटो : फाइल

विस्तार

यूथ अकाली नेता व सोपू पार्टी के लिए काम करने वाले विक्रमजीत सिंह कुलार उर्फ विक्की मिड्डू खेडा की गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में अदालत ने तीन गैंगस्टरों को दोषी करार दिया है। आरोपियों को सोमवार को सजा सुनाई जाएगी। 

विज्ञापन


शुक्रवार को एडिशनल जिला सेशन जज बलजिंदर सिंह सरां की अदालत ने सरकारी पक्ष व बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद गैंगस्टर अजय लेफ्टी, सज्जन भोलू और अनिल लठ को आईपीसी हत्या की धाराओं में दोषी करार दिया है, जबकि गैंगस्टर भूप्पी राणा, अमित डागर और कौशल चौधरी को सबूतों के अभाव में बरी करने के निर्देश दिए हैं। अदालत दोषियों को 27 जनवरी को सजा सुनाएगी।

विज्ञापन

अगस्त 2021 में हुई थी हत्या

पुलिस के अनुसार 7 अगस्त 2021 को सेक्टर-70 में हुए विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या के अगले दिन बंबीहा गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली थी। जांच में सामने आया था कि बंबीहा गैंग चला रहे लक्की पडियाल के कहने पर ही विक्की मिड्डूखेडा की हत्या करवाई गई है। पुलिस ने अमित डागर व कौशल चौधरी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर जब पूछताछ की गई तो सामने आया कि गैंगस्टर कौशल चौधरी ने अमित डागर के साथ मिलकर दिल्ली की एक जेल में बैठकर विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या की साजिश रची। उन्होंने इस काम के लिए कार व शूटरों का प्रबंध करके विक्की मिड्डूखेडा की हत्या के लिए उन्हें मोहाली भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


शूटर गुरुग्राम के टेकचंद के पास आई-20 कार लेकर मोहाली पहुंचे थे। उधर, जेल में बंद गैंगस्टर भुप्पी राणा ने विक्की मिड्डूखेडा की हत्या करने वाले शूटरों को सही सलामत पंजाब से हरियाणा के रास्ते आगे सुरक्षित जगह पर पहुंचाने की जिम्मेदारी ली थी। इस हत्या में जब कई माह बाद तीन शूटर दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े तो सामने आया कि उन शूटरों को गायक सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर शगनप्रीत सिंह ने खरड़ के एक फ्लैट में ठहराने का इंतजाम किया था और उसने ही तीनों शूटरों के साथ चौथे शूटर को मिलवाया था। शगनप्रीत सिंह पर आरोप है कि उसने ही शूटरों को विक्की मिड्डूखेडा के घर व आने जाने के समय की जानकारी दी थी। उन्होंने खुद भी विक्की की रेकी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed