{"_id":"6406a740c8435d90950239b4","slug":"three-days-mohali-news-c-16-1-80679-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बुजुर्ग की हत्या करने वाला सिरफिरा आशिक तीन दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बुजुर्ग की हत्या करने वाला सिरफिरा आशिक तीन दिन के रिमांड पर
Tue, 07 Mar 2023 08:23 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:23 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग की हत्या करने वाला सिरफिरा आशिक तीन दिन के रिमांड पर
गांव मौली बैदवान में रविवार सुबह पांच बजे घर में घुसकर की थी बुजुर्ग की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। एकतरफा प्यार में एक सिरफिरे आशिक ने गांव मौली बैदवान में एक घर में घुसकर खुद के बचाव के लिए एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया था। इस हमले में बुजुर्ग जगतार सिंह (62) की मौत हो गई थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी गुरप्रताप सिंह उर्फ सोना (22) निवासी मौली बैदवान को जिला अदालत में पेश किया। यहां पर सुनवाई के बाद जज ने आरोपी का तीन दिन का पुलिस रिमांड दे दिया है।
शिकायतकर्ता मृतक की पत्नी स्वर्ण कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह करीब पांच बजे आरोपी गुरप्रताप दीवार फांदकर उनके घर में घुसा और बाथरूम में आकर छिप गया था। जब सुबह उनकी बहू रूपिंदर कौर उठी तो उसने आरोपी को वहां छिपा हुआ देखा। उसे देखकर उसने शोर मचा दिया। इसके बाद जगतार सिंह समेत घर वालों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश कीए लेकिन आरोपी ने खुद को बचाने के लिए जगतार सिंह को मारना शुरू कर दिया। कई बार उनकी छाती पर वार किए और उसका सिर पानी वाली मोटर पर पटका। इस कारण बुजुर्ग जगतार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी।