फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three brothers accused the youth of Dere village of injuring them

Mohali News: तीन भाइयों ने डेरे गांव के युवकों पर घायल करने का लगाया आरोप

Sun, 25 Feb 2024 08:38 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 08:38 PM IST
विज्ञापन
Three brothers accused the youth of Dere village of injuring them
डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में कराया भर्ती, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। यहां के गांव डेरा में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर होने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। हमले में घायल तीन लोगों का डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शिकायत के बाद जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से मारपीट की शिकायत दी गई है।

अस्पताल में इलाज दौरान घायल जीरकपुर निवासी रवि (30) ने आरोप लगाया कि वह डेरा गांव में मकान बना रहा है। शनिवार को शाम मोटरसाइकिल चलाते समय एक नाबालिग लड़के ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर से उनकी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। छोटा बच्चा होने के कारण उसने कुछ नहीं कहा और उसे ठीक कराने के लिए पैदल ही मोटरसाइकिल लेकर डेराबस्सी आ रहे था। इसी बीच पीछे से डेरे गांव के युवकों ने उसे रास्ते में घेर लिया और पीटना शुरू कर दिया। उसे बचाने आए उसके दो भाइयों को भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया। उनका आरोप है कि हमलावर करीब 65 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन लूट ले गए। घायलों का आरोप है कि हमलावर उन्हें पीटते हुए डेराबस्सी थाने ले गए, जहां उन पर अप्रवासी होने का झूठा आरोप लगाकर लोगों से मारपीट करने का आरोप लगाया गया, जबकि वे अकेले गांव वालों को कैसे पीट सकते हैं। उनके साथ हुई मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई है। हमलावरों द्वारा उनके साथ की गई बेरहमी से पिटाई कैमरे में दिख रही है। जांच कर रहे एएसआई हरप्रीत सिंह ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed