फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three booked under NDPS Act in two separate cases

Mohali News: दो अलग-अलग मामलों में तीन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

Fri, 24 Oct 2025 12:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Three booked under NDPS Act in two separate cases
मोहाली। आईटी सिटी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर नशा करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेजर सिंह निवासी कंबाला, सिद्धार्थ शर्मा निवासी जिला चंबा हिमाचल प्रदेश, जतिन कटौच निवासी जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ थाना आईटी सिटी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


थाना आईटी सिटी के एसएचओ ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल के पास मौजूद थी। बाकरपुर लाइट पॉइंट की तरफ जाते समय करीब 12 बजे मोहाली सिटी सेंटर की बिल्डिंग के सामने स्लिप रोड पर दो युवक आते दिखाई दिए। देखने पर वह दोनों नशे के आदी दिखाई दिए। दोनों को संदिग्ध हालत में देखते हुए रोक कर उनकी जांच की गई। पूछने पर दोनों ने अपना नाम सिद्धार्थ शर्मा और जतिन कटौच बताया। दोनों को फेज-6 सिविल अस्पताल जाकर उनका चेकअप करवाया। दोनों ने नशीली गोलियों का सेवन किया गया पाया गया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


वहीं एक अन्य मामले में एएसआई जीत चंद ने बताया कि वह कंडाला के पास पुलिस पार्टी के साथ मौजूद थे। उसी दौरान उन्हें एक युवक संदिग्ध हालत में आता दिखाई दिया। शक होने पर उसे हिरासत में लिया गया। देखने पर पता चला कि उसने कोई नशा किया हुआ है। उसे फेज-6 सिविल अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जाया गया। जब उसका डोप टेस्ट करवाया तो वह पॉजिटिव आया। पुलिस ने उसके खिलाफ तुरंत एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की पहचान मेजर सिंह निवासी कंबाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed