फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three arrested including main accused in hotel vandalism and extortion case

Mohali News: होटल में तोड़फोड़ करने और रंगदारी के मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार

Wed, 21 Aug 2024 05:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including main accused in hotel vandalism and extortion case
जीरकपुर। बीती 27 जुलाई को को रात करीब साढ़े दस बजे करीब दो दर्जन लोगों द्वारा तीन होटलों में तोड़फोड़ की गई थी। जोकि एक ही व्यक्ति द्वारा किराए पर चलाए जा रहे हैं। 27 जुलाई को तोड़फोड़ करने के बाद हमलावरों की ओर से जी प्लाजा होटल की रिसेप्शन पर खड़े व्यक्ति से 20 हजार रुपये छीन लिए थे और जाते9जाते 50 हजार रुपये रंगदारी देने की धमकी भी दी थी। जिसके बाद से सभी हमलावर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने होटल संचालक प्रवीन कुमार ऊर्फ हनी निवासी गांव दतोल जिला ऊना की शिकायत पर 18 लोगों को नामजद किया गया था और उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 309(4), 310(2), 308(2)331(6)111 के तहत केस दर्ज किया था। जिसमें पुलिस इससे पहले 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। बीती कल सोमवार को पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से शाहिल ठाकुर निवासी गांव छत जीरकपुर जो की इस गैंग का मुख्य सरगना बताया जा रहा है। उसके साथ पुलिस ने निखिल निवासी फौजी कॉलोनी बनूड़ को गिरफ्तार किया है और एक तीसरी युवक जो 18 वर्ष से कम है को भी गिरफ्तार किया है। जिसे पुलिस ने जुवेनाइल भेज दिया है। फिलहाल पकड़े गए दोनों आरोपी शाहिल व निखिल दो दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शाहिल ठाकुर भूपी राणा गैंग से जुड़ा हुआ है और इससे पहले भी ढकोली थाने में उसके खिलाफ एक मामला दर्ज है। फिलहाल रिमांड के दौरान पुलिस ने गैंगस्टरों के कनेक्शन और रंगदारी मांगने के मामले पर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बीती सोमवार को तीनों आरोपियों को पीरमुछल्ला क्षेत्र में पड़ती पिंक होम नामक सोसायटी से गिरफ्तार किया है। इस दौरान बात करते हुए डीएसपी जसपिंदर सिंह गिल ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बीते सोमवार को पकड़े गए तीन आरोपियों में से एक को जुवेनाइल भेजा गया है और दो को पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि गंभीरता से जांच की जा सके। उन्होंने कहा की साहिल के खिलाफ इससे पहले भी मामले दर्ज है जिसकी तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed