{"_id":"60d8e2c08ebc3ebc323e43d6","slug":"three-arrested-for-robbing-a-car-at-gun-point-from-the-owner-of-the-film-studio-mohali-news-pkl418173342","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म स्टूडियो के मालिक से गन प्वाइंट पर कार लूटने वाले तीन काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म स्टूडियो के मालिक से गन प्वाइंट पर कार लूटने वाले तीन काबू
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-82 में गन प्वाइंट पर फिल्म रिकॉर्डिंग स्टूडियो के मालिक जसदीप सिंह इनडेवर कार को लूटने का मामला पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान परगट सिंह, जसवंत सिंह व बिटटू के रूप में हुई है। पुलिस ने इनसे लूटी हुई चार गाड़ियां भी बरामद की हैं। पुलिस ने तीनों मुलाजिमों को अदालत में पेश किया, तो अदालत ने आरोपियों को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब उक्त गिरोह के नेटवर्क की तलाश में जुट गई है। पुलिस को संदेह है कि उक्त लोगों से पूछताछ में कई और केस सुलझेंगे।
जानकारी के मुताबिक 12 नवंबर 2020 की देर शाम जसदीप सिंह अपनी सफेद रंग की इनडेवर कार में घर जाने के लिए बैठा था। तभी एक नौजवान उसके पास आकर जबरदस्ती गाड़ी में बैठ गया। उसने गाड़ी की चाबी मांगी, जब जसदीप ने देने से मना कर दिया तो उक्त आरोपी ने पिस्तौल निकालकर जसदीप पर फायर कर दिया। गनीमत यही रही कि गोली गाड़ी की खिड़की में लगी। इसके बाद नौजवान गाड़ी लेकर फरार हो गया।
आरोपी इतने शातिर थे कि जाते हुए वह गाड़ी में लगे जीपीएस ट्रैकर को तोड़कर हीरो होम्स के पास फैंक गए थे जिसेपुलिस ने बाद में बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिक्रयोग है कि परगट सिंह पर थाना सोहाना में हत्या का मामला दर्ज है। इस मामले में उसके साथी अभी तक फरार चल रहे हैं।