फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three accused caught gambling

Mohali News: जुआ खिला रहे तीन आरोपी काबू

Thu, 30 Mar 2023 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Three accused caught gambling
खरड़ में जुआ खिला रहे तीन आरोपी काबू
विज्ञापन



खरड़। सन्नी एनक्लेव में एक टीन शैड में सरेआम दिनदहाड़े जुआ खिलाने की खबरें और वीडियो वायरल होने पर पुलिस की आंखें खुली और सन्नी एनक्लेव पुलिस चौकी इंचार्ज अभिषेक शर्मा ने मंगलवार को कार्रवाई कर जुआ खिलाने वाले शैड में दबिश देकर यहां जुआ खिलाने वाले एक आरोपी राजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से जुए की रकम 4200 रुपये भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी राजिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन जुआ खिलाने वाले बाकी लोगों पर पुलिस की दबिश का कोई असर नहीं हुआ। बुधवार को भी इस शैड में पहले की तरह जुआ खिलाया जा रहा था। पुलिस को पता चलने पर एएसआई सुरजीत सिंह ने टीम के साथ एक बार फिर दबिश देकर जुआ खिलाने के आरोप में पुनीत गर्ग निवासी खरड़ और राजप्रीत निवासी लुधियाना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से जुए की रकम के 5500 रुपये बरामद किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed