{"_id":"675754b1ef0d0fc3eb057f78","slug":"three-accused-arrested-with-450-grams-of-heroin-mohali-news-c-71-1-mli1005-122913-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: साढ़े 450 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: साढ़े 450 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने गुप्त सूचना पर एक आरोपी को 150 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी की निशानदेही पर उसके दो साथियों को 300 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजेश सिंह निवासी एसआईसी कॉलोनी खरड़, हीरा सिंह व जशनप्रीत दोनों निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ एसटीएफ थाना फेज-4 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां अदालत ने तीनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों से नशा सप्लाई करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली फॉर्च्यूनर कर भी बरामद की है।
एसटीएफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर राम दर्शन ने बताया कि उनकी टीम गश्त पर तैनात थी। टीम को दौरान सूचना मिली कि एक युवक हेरोइन की सप्लाई लेने के लिए खरड़ एरिया में घूम रहा है। एसटीएफ ने ट्रैप लगाकर युवक को खरड़ में गिलको वैली गेट के बाहर से काबू किया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एसटीएफ टीम को 150 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया। पूछताछ की तो उसने बताया कि वह तरनतारन के ड्रग तस्कर से हेरोइन की सप्लाई लेता है। एसटीएफ ने ट्रैप लगाया और राजेश सिंह द्वारा ड्रग तस्कर से दोबारा हेरोइन मंगवाई। ड्रग तस्कर हीरा सिंह और जश्नप्रीत जब राजेश सिंह को हीरोइन की सप्लाई देने आए तो एसटीएफ ने उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनसे 300 ग्राम हीरोइन बरामद हुई। उन दोनों को भी मामले में नामजद कर उनके खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। ड्रग तस्कर हीरा सिंह वह जश्नप्रीत भी आगे दलेर सिंह नाम के ड्रग तस्कर से हेरोइन खरीद कर लाते थे। दलेर सिंह को जब इस बात का पता लगा तो हीरा सिंह पकड़ा गया तो वह फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।
पूछताछ में सामने आया कि ड्रग तस्कर हीरा सिंह आगे दलेर से 1200 रुपये प्रति ग्राम हेरोइन खरीदते थे और आगे रजेश को 2200 रुपये प्रति ग्राम बेचते थे। आगे रजेश अपने ग्राहक को 3200 रुपये प्रति ग्राम बेचता था। आरोपियों के नेटवर्क का पता किया जा रहा है। मामले में जल्द और भी गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।