{"_id":"67f81cf766bc8b6d940cd10d","slug":"three-accused-arrested-for-stealing-vehicles-from-gurdwara-sahib-and-court-complex-mohali-news-c-71-1-mli1005-127710-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गुरुद्वारा साहिब और कोर्ट कॉम्पलेक्स से वाहन चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गुरुद्वारा साहिब और कोर्ट कॉम्पलेक्स से वाहन चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहाली। गुरुद्वारा साहिब और कोर्ट कॉम्पलेक्स की पार्किंग से वाहन चोरी करने वाले तीन चोरों को बलौंगी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरुद्वारों और कोर्ट कॉम्पलेक्स के वाहनों को निशाना बनाते थे। आरोपियों की पहचान संजय और रजत निवासी धनास और बिट्टू के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ बलौंगी थाने में बीएनएस की धारा 303(2), 62, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता प्रमोद कुमार निवासी गांव दांऊ ने बताया कि वह बिल्डिंग ठेकेदारी का काम करता है। वह अपने दोस्त हरप्रीत सिंह और जशनप्रीत सिंह के साथ दांऊ गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आया था। रात करीब 10 बजे जब वह माथा टेककर गुरुद्वारा साहिब के बाहर पार्किंग में पहुंचा तो देखा तीन व्यक्ति एक मोटरसाइकिल को चाबी लगाकर खोलने का प्रयास कर रहे हैं। काफी देर तक वह मोटरसाइकिल का ताला खोलने का प्रयास करते रहे, जब वह उन्हें पकड़ने गया तो वे भाग गए।
उनका पीछा करने पर दो चोर मौके से भाग गए जबकि एक चोर संजय को उन्होंने पकड़ लिया। संजय ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी रजत और बिट्टू के साथ कोर्ट कॉम्पलेक्स और गुरुद्वारा साहिब की पार्किंग में खड़े मोटरसाइकल चोरी करता है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद उसे कबाड़ियों को बेच देते थे।
विज्ञापन
एक बाइक चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
मोहाली में आए दिन चोर पार्किंग में खड़े वाहनों को चोरी कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से वाहन चोरी के मामले काफी बढ़ गए हैं। सेक्टर-52 के रहने वाले लक्की शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। 4 अप्रैल को वह अपने मोटरसाइकिल पर सेक्टर-117 टीडीआई सिटी आया था। उसने मोटरसाइकिल कोठी के बाहर पार्क किया था। दोपहर करीब 1 बजे जब वह बाहर आया तो देखा उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी थी।
उसने बलौंगी पुलिस को मामले की शिकायत दी। जांच के बाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया। इसी तरह एक अन्य मामले में बलौंगी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी चमकौर साहिब के गांव भुरडे का रहने वाला गुरतेज सिंह उर्फ राजन है। एएसआई कुलविंदर सिंह को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि राजन मोटरसाइकिल चोर है। पुलिस ने उसे चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया।