फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   three accused arrest with 99 kg puppyhusk

99 किलो भुक्की समेत तीन आरोपी पकड़े

Wed, 23 Oct 2019 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
three accused arrest with 99 kg puppyhusk
मुबारिकपुर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान तीन व्यक्तियों को 99 किलोग्राम भुक्की समेत काबू किया है। आरोपी यह भुक्की की खेप मध्य प्रदेश से कैंटर में लेकर आए थे। वे भुक्की पंजाब में लाकर सप्लाई करते हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनको अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रेस को जानकारी देते डीएसपी गुरबखशीश सिंह ने बताया कि मुबारिकपुर पुलिस ने रामगढ़-मुबारिकपुर रोड पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान शक पर एक कैंटर को रोका गया जिसमें से 99 किलो भुक्की बरामद हुई। कैंटर में आरोपी चालक सहित तीन लोग सवार थे जिनकी पहचान स्वर्ण सिंह (50) निवासी गांव सोलखिया जिला रोपड़, अमरजीत सिंह (45) और अमृतपाल सिंह उर्फ पाला निवासी गांव रामपुर टपरियां थाना कुराली के तौर पर हुई है। मुबारिकपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई नरपिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान माना कि वे मध्य प्रदेश से भुक्की लाकर पंजाब में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed