फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Those who shot the woman were not caught even after 24 hours

Mohali News: महिला को गोली मारने वाले 24 घंटे बाद भी नहीं पकड़े गए

Tue, 13 Feb 2024 08:30 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 08:30 PM IST
विज्ञापन
Those who shot the woman were not caught even after 24 hours
पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

डेराबस्सी। दफरपुर गांव की गुरु नानक कॉलोनी में सोमवार को घर के बाहर बैठी महिला को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, इस मामले में 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

मुबारिकपुर चौकी प्रभारी सतनाम सिंह ने बताया कि घायल महिला सरोज के बेटे संदीप के बयान पर दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि घायल महिला का पीजीआई चंडीगढ़ में सफल ऑपरेशन किया गया है और हालत खतरे से बाहर बताई गई है। डॉक्टरों ने महिला को लगी गोली निकाल दी है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दो हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे, जिनमें से पीछे बैठे युवक ने दो गोलियां चलाईं। इनमें से एक गोली महिला के पेट के पास लगी, जबकि दूसरी गले के पास से निकल गई। घायल महिला की बेटी किरण ने आरोप लगाया था कि उसका अपने पति के साथ तलाक का मामला चल रहा है, जिस पर उसे उस पर हमला करने का संदेह था। थानाध्यक्ष अजितेश कौशल ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed