फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   This time, Chief Minister will be introduced to teachers through video conferencing on Women's Day

इस बार महिला दिवस पर वीडियो कांफ्रेंसिंग से शिक्षकों से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री

Sat, 06 Mar 2021 02:58 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 02:58 AM IST
विज्ञापन
This time, Chief Minister will be introduced to teachers through video conferencing on Women's Day
मोहाली। कोरोना के चलते इस बार महिला दिवस डिजिटल तरीके से मनाया जाएगा। आठ मार्च को महिला दिवस पर मोहाली के शिक्षकों को वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित कर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह उनकी हौसला अफजाई करेंगे। इसके लिए 63 स्कूलों का चयन किया गया है, जहां कोरोना दिशा-निर्देशों का पालन कर जिले के शिक्षक एकत्र होंगे।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस बार भव्य समारोह नहीं करवाया जाएगा। आठ मार्च को दोपहर दो बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग से मुख्यमंत्री शिक्षकों को संबोधित करेंगे। कोरोना काल में राज्य के सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन प्लेटफार्म पर सुचारू रूप से शिक्षा मुहैया करवाई जा रही है। इसमें महिला शिक्षकों का भी विशेष योगदान रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीडियो कांफ्रेंसिंग में 63 स्कूलों में जिले के शिक्षक एकत्र होंगे। इनमें 11 स्कूल शहरी क्षेत्र के हैं, जबकि 52 स्कूल ग्रामीण हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंधी निर्देश जारी कर सभी स्कूल प्रमुखों को तैयारियां पूरी करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed