फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Thieves took away donation box and cameras from Gurdwara Sahib in Kumbhda village

कुंभड़ा के गुरुद्वारा साहिब से दानपात्र और कैमरे ले गए चोर

Tue, 02 Mar 2021 02:11 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away donation box and cameras from Gurdwara Sahib in Kumbhda village
गुरुद्वारा साहिब में हुई चोरी के बारे में बताते पाठी। - फोटो : MOHALI
मोहाली। गांव कुंभड़ा में चोरों ने सोमवार को गुरुद्वारा साहिब को निशाना बनाया। चोर ताला तोड़कर गुरुद्वारा साहिब में दाखिले हुए और दानपत्र को उठाकर ले गए, जिसमें लगभग 40 हजार रुपये थे। आरोपी पकड़ में न आएं, ऐसे में वहां पर लगे कैमरों की डीवीआर तक भी साथ ले गए। हालांकि एक अन्य कैमरे में तीन आरोपियों की तस्वीरें कैद हो गईं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। गुरुद्वारा साहिब के पाठी ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार सुबह पौने चार बजे गुरुद्वारा साहिब पहुंचे थे। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में ऊपर जाकर देखा तो ताला टूटा हुआ था। गुरुद्वारा साहिब से दानपात्र व कैमरे गायब थे। उन्होंने बताया कि दानपात्र में करीब 40 हजार रुपये थे। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना फेज-आठ पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गुरुद्वारा साहिब से चोरी हुए सामान की सूची मांगी गई है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed