फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Thieves took away batteries in four minutes, incident captured in CCTV

Mohali News: चार मिनट में बैटरियां ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Fri, 01 Aug 2025 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Fri, 01 Aug 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away batteries in four minutes, incident captured in CCTV
मोहाली के फेज 7 में एक घर से बैटरियां चोरी करके ले जाते दो स्कूटी सवार।  वी​डियोग्रैब
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली। फेज 7 के एक घर से दिनदहाड़े चोर इनवर्टर व बैटरियां चोरी कर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि स्कूटर सवार दो युवक घर से बैटरियां चोरी कर ले जा रहे हैं।

फेज 7 निवासी प्रेम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके घर से इन्वर्टर व बैटरियां चोरी हो गई हैं। वह घर से बाजार गया था और जब आया तो देखा कि गैराज में इन्वर्टर बॉक्स में रखीं दोनों बैटरियां गायब थीं। जब उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि स्कूटर पर दो युवक उनके घर के सामने आए, उनमें से एक स्कूटर पर रहा, जबकि दूसरा उनके घर में दाखिल हुआ और एक-एक कर दोनों बैटरियां अपने साथ लेकर फरार हो गए। चोरी की वारदात को करीब चार मिनट में अंजाम दिया गया। इस दौरान इलाके की पार्षद अनुराधा आनंद ने बताया कि इससे पहले भी चोर घर में घुसकर साइकिल, बैटरी व अन्य सामान चोरी कर चुके हैं। उन्होंने एसएसपी मोहाली से मांग की है कि चोरों पर लगाम लगाई जाए और लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed