फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Thieves stole cash and valuable clothes from a garment shop

Mohali News: चोरों ने गारमेंट्स की दुकान से नकदी और कीमती कपड़ों पर साफ किया हाथ

Thu, 14 Nov 2024 03:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and valuable clothes from a garment shop
जीरकपुर। शहर में चोरियों की वारदात आए दिन बढ़ती जा रही हैं। जीरकपुर के ढकोली, बलटाना, भबात और लोहगढ़ क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रही हैं। लेकिन पुलिस चोरी की वारदातें रोकने में नाकाम साबित हो रही है। शहर की आबादी आए दिन बढ़ती जा रही है और अलग-अलग राज्यों से लोग यहां पर आकर रहने लगे हैं और मकान मालिकों की ओर से अपने किराएदारों की वेरिफिकेशन भी नहीं करवाई जा रही है, क्योंकि उन्हें डर रहता है कि कहीं उनका किराएदार कमरा खाली करके ही न चला जाए। इसके चलते जीरकपुर में आपराधिक वारदातें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की रात ढकोली के वसंत विहार फेस-3 में हरि गारमेंट्स नामक दुकान के ताले काटकर चोरों ने नकदी और कीमती कपड़े चोरी कर लिए हैं। दुकान मालिक हरिकृष्ण शर्मा ने बताया कि रात को दुकान के ताले लगाकर चला गया था। जब सुबह करीब साढ़े 9 बजे दुकान पर पहुंचा तो देखा दोनों ताले काटे हुए थे और शटर के अंदर लगे शीशे के गेट का ताला भी उखाड़ा हुआ था। दुकान के अंदर जाकर चेक किया तो देखा के वहां से महिलाओं के महंगे सूट, लहंगे, कानों के झुमके और गरम पायजामेे कुल 80 हजार रुपये कीमत के और अन्य कीमती कपड़े गायब थे। गल्ले में रखे 57 हजार रुपये की नकदी भी गायब थी। हरि कृष्ण शर्मा ने बताया कि उन्होंने चोरी की शिकायत ढकोली पुलिस को दे दी है। पुलिस जांच अधिकारी मेवा सिंह ने मौके पर जांच की है। उन्होंने आशंका जताई के कि यह चोरी रात को करीब 1-2 बजे के बीच हुई है। थाना ढकोली के जांच अधिकारी मेवा सिंह ने बताया कि इस दुकान के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed