फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Thieves stole bullet from police ASI's house in Derabassi, both thieves arrested

Mohali News: डेराबस्सी में चोरों ने पुलिस एएसआई के घर से चुराई बुलेट, दोनों चोर गिरफ्तार

Wed, 12 Feb 2025 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole bullet from police ASI's house in Derabassi, both thieves arrested
डेराबस्सी। शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि आम लोगों के घरों और दुकानों में चोरी के साथ एक पुलिस एएसआई के घर से उसकी बुलेट मोटरसाइकिल भी चुरा ली है। हालांकि, चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद पुलिस अधिकारी ने खुद चोरों को पकड़ लिया और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। उन्होंने इनकी पहचान नहीं बताई है। चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों चोर डेराबस्सी के पास के गांव के हैं और पुलिस ने नाम नहीं बताए हैं।
विज्ञापन

शक्ति नगर निवासी एएसआई दीप चंद ने बताया कि उन्होंने रविवार रात को बुलेट मोटरसाइकिल घर पर खड़ी की थी और सुबह वह गायब मिली थी। सीसीटीवी कैमरे की जांच में पता चला कि दो चोर रात करीब तीन बजे उनकी बुलेट मोटरसाइकिल चुरा ले गए थे। चोर विभिन्न स्थानों पर लगे कैमरों में कैद हो गए थे। उन्होंने जांच करके चोरों का पता लगाया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। चोरों ने उनकी बुलेट लालड़ू में मात्र 1000 रुपये में बेची थी, जो चोरों से बरामद कर ली गई है। थानाध्यक्ष मंदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चोरों से पूछताछ की जा रही है। इन्होंने अन्य चोरियां भी की हैं, इनसे चोरी का माल बरामद किया जा रहा है।
विज्ञापन


चार दिन में हुई छह चोरियां

डेराबस्सी में पिछले 4 दिनों में चोरी की 6 वारदातें हो चुकी हैं। कैमरों में कैद तस्वीरों से पता चला है कि चोरों में नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं। कुल मुख्य सड़क पर स्थित एक मंदिर में चोरी की घटना घटित हुई। इससे पहले मुख्य बाजार में एक ही रात में चार दुकानों में चोरी की वारदात हुई थी। दुकानदारों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, जिससे पता चलता है कि चोर नशे के आदी हैं और अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए छोटी-मोटी चोरियां कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed