फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Thieves broke shop shutters and stole cash and goods

Mohali News: चोरों ने तोड़े दुकान के शटर, नकदी और सामान किया चोरी

Sun, 19 Oct 2025 12:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke shop shutters and stole cash and goods
कुराली। मुख्य बाजार में एक मनियारी (जनरल स्टोर/कॉस्मेटिक्स) की दुकान को निशाना बनाकर दुकान से हजारों रुपये की नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। तड़के शहर के मुख्य बाजार में हुई इस चोरी से दुकानदारों में दहशत है। दुकान के मालिक जितेंदर कुमार ने बताया कि चोर शटर काटकर दुकान के अंदर दाखिल हुए।
विज्ञापन

वे दुकान में पड़ी करीब 30 हजार रुपये की नकदी के अलावा नोटों के बने हार और कुछ अन्य सामान लेकर भाग गए। जितेंदर कुमार ने बताया कि रात को करीब 3:30 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति को दुकान के आगे घूमते देखा गया था। इस संबंध में सूचना मिलने पर सिटी पुलिस ने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर को काबू करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed