{"_id":"6a63cef91f88fa14ee05e68c","slug":"thieves-broke-into-a-hardware-showroom-by-breaching-the-roof-and-stole-11-lakh-in-cash-from-the-cash-box-mohali-news-c-71-1-mli1010-145159-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: हार्डवेयर शोरूम की छत तोड़कर घुसे चोर, गल्ले से 11 लाख रुपये नकद चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: हार्डवेयर शोरूम की छत तोड़कर घुसे चोर, गल्ले से 11 लाख रुपये नकद चोरी
विज्ञापन
मोहाली। फेज-9 स्थित गोल्डन प्लाईवुड हार्डवेयर शोरूम में शुक्रवार तड़के चोरों ने फिल्मी अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश छत के रास्ते दुकान में घुसे और गल्ले में रखे करीब 11 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। वारदात से पहले आरोपियों ने शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों का रुख भी बदल दिया, ताकि उनकी गतिविधियां कैमरे में कैद न हो सकें।
शोरूम संचालक हरविंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार अलसुबह करीब चार बजे दो युवक शोरूम के ऊपर बने शेड के पास पहुंचे। आरोपियों ने ऊपर लगा बोर्ड तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर घुसने से पहले उन्होंने सीसीटीवी कैमरों का मुंह दूसरी ओर घुमा दिया। इसके बाद गल्ला तोड़कर उसमें रखी करीब 11 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। हरविंदर सिंह के अनुसार यह राशि व्यापारिक भुगतान के लिए रखी गई थी।
उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब वह रोजाना की तरह दुकान खोलने पहुंचे तो गल्ला टूटा हुआ मिला और नकदी गायब थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।