फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   They were doing stunts in the market of Phase-3B2, Thar was confiscated, a fine of Rs 35 thousand was imposed

Mohali News: फेज-3बी2 की मार्केट में कर रहे थे स्टंट, थार जब्त, लगा 35 हजार रुपये का जुर्माना

Wed, 23 Jul 2025 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
They were doing stunts in the market of Phase-3B2, Thar was confiscated, a fine of Rs 35 thousand was imposed
मोहाली। फेज-3बी2 की अति व्यस्त मार्केट में एक थार से स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद कुछ युवक मुसीबत में पड़ गए हैं। अब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मटौर पुलिस ने वाहन को जब्त कर 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल इस वीडियो में युवक देर रात तेज आवाज में संगीत बजाते, चलती एसयूवी पर बैठे और राहगीरों पर फब्तियां कसते नजर आ रहे हैं। मटौर पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) अमनदीप सिंह कंबोज ने कहा है कि वीडियो में लापरवाही और सार्वजनिक अशांति साफ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

थार का पता लगा लिया गया है। उसे चला रहे युवक को पुलिस स्टेशन बुलाया गया। वाहन को जब्त कर लिया गया और 35,000 रुपये का चालान काटा गया। एसएचओ ने बताया कि खरड़ निवासी यह युवक चंडीगढ़ के पंजीकरण नंबर वाले वाहन के वैध दस्तावेज दिखाने में विफल रहा। एसएचओ कंबोज ने चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्थान स्टंट या सोशल मीडिया रील के लिए नहीं है। ऐसी हरकतों पर सख्त कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed