फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   They broke the glass of seven cars in one night and also took away their belongings.

Mohali News: एक रात में सात कारों के शीशे तोड़े, सामान भी ले गए

Fri, 05 Jan 2024 06:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Fri, 05 Jan 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
They broke the glass of seven cars in one night and also took away their belongings.
इलाका चंडीगढ़ का होने पर नयागांव पुलिस ने मामला चंडीगढ़ पुलिस को भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नयागांव। इलाके में एक ही रात में सात कारों के शीशे तोड़कर सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। इलाके में एक साथ कारों के शीशे टूटने पर दहशत का माहौल है। कार मालिकों ने इसकी शिकायत नयागांव पुलिस को दी, लेकिन वारदात चंडीगढ़ की सड़क पर होने के चलते नयागांव थाना पुलिस ने मामला चंडीगढ़ पुलिस को भेज दिया।

जानकारी के अनुसार वकील आरिश ने नयागांव पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके पास महिंद्रा कंपनी की एसयूवी-300 कार है। वे वीरवार देर रात अपने चंडीगढ़ ऑफिस से करीब 12 बजे नयागांव के हिमनगर में आए थे और रोज की तरह पटियाला की राव नदी से जनता कॉलोनी को जाती रोड पर कार खड़ी की थी। जब वह सुबह कोर्ट जाने के लिए निकले तो देखा कि उनकी गाड़ी के ड्राइवर साइड के दरवाजे का शीशा और सामने वाला शीशा टूटा था। यही नहीं कार में पड़े 70 हजार रुपये भी गायब थे, यह रात को ही क्लाइंट की फीस से मिले थे। वहीं रोहित डोगरा और यश ने भी पुलिस को कार का शीशे टूटने की शिकायत दी। इसके बाद नयागांव पुलिस के थाना प्रभारी ने बताया कि उनके पास मामला आया था, जिसके बाद भेजी गई थी, लेकिन घटना वाली जगह चंडीगढ़ में होने के कारण मामला चंडीगढ़ पुलिस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed