फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There will be relief from the robbery of agents, registration of vehicles will be done online

एजेंटों की लूट से मिलेगी राहत, ऑनलाइन हो पाएगा वाहनों का पंजीकरण

Mon, 07 Feb 2022 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
There will be relief from the robbery of agents, registration of vehicles will be done online
वीकली प्लानिंग स्टोरी
विज्ञापन

एजेंटों की लूट से मिलेगी राहत, ऑनलाइन हो पाएगा वाहनों का पंजीकरण
- जिले में आकर बसने वाले लोगों को वाहनों के पंजीकरण के लिए एजेंटों के पास धक्के नहीं खाने पड़ेंगे
अश्वनी कुमार।
मोहाली। दूसरे राज्यों से आकर जिले में बसने वाले लोगों को अपने वाहनों का स्थानीय पते पर पंजीकरण करवाने के लिए एजेंटों के पास धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। अब लोग ऑनलाइन पोर्टल की मदद से दूसरे राज्यों के वाहनों का अपने स्थानीय पते पर पंजीकरण दर्ज करवा सकेंगे। यह जानकारी आरटीए सुखविंदर कुमार ने अमर उजाला के साथ साझा की है। उनका कहना है कि दूसरे राज्यों से एनओसी कटवाकर यहां दर्ज करवाने के लिए व्यक्ति के पास 6 महीने का समय होता हैं, जिसमें व्यक्ति आवेदन देकर अपने वाहन का स्थानीय पते पर पंजीकरण करवा सकता है।
जानकारी के मुताबिक आरटीए विभाग के दफ्तर में रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग दूसरे राज्यों के वाहनों को स्थानीय पते पर दर्ज करवाने को लिए पहुंचते हैं, लेकिन जानकारी न होने के चलते अक्सर एजेंटों के चक्कर में फंस जाते हैं और बाद में यहीं एजेंट लोगों से वाहनों का पंजीकरण करवाने के नाम पर हजारों रुपये की लूट करते हैं। दूसरी ओर, ऐेसे लोगों से एजेंट यह कहकर हजारों रुपये वसूल करते हैं कि दूसरे राज्यों से लाई गई एनओसी की समय सीमा एक महीना होती हैं, जिससे घबराकर अक्सर लोग एजेंटों की ओर से मुंह मांगी कीमत अदा करके अपने वाहनों का पंजीकरण स्थानीय पते पर करवाते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में दूसरे राज्यों के लोग अपनी नौकरी और कारोबार के सिलसिले में यहां पहुंचते हैं और अधिकतर लोगों ने यहां घर खरीदकर पक्के तौर पर रहना शुरू कर दिया है। इसका असर यह हुआ है कि जिला मोहाली में रहने वाली आबादी ने लाखों का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि यहां आकर बसने वालों में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, गुजरात और महाराष्ट्र राज्य से संबंधित हैं, जो अक्सर वाहनों को स्थानीय पते पर पंजीकरण करवाने के नाम पर एजेंटों के पास फंसकर मुश्किलों का सामना करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नहीं छह महीने हैं समय सीमा
दूसरे राज्यों से एनओसी कटवाकर यहां आकर वाहनों का पंजीकरण करवाने के लिए समय सीमा एक महीना नहीं बल्कि छह महीने की होती है। इसके लिए लोग ऑनलाइन पोर्टल पर जानकारियां साझा करके आवेदन दे सकते हैं।
-सुखविंदर कुमार, आरटीए, मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed