Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There will be no shortage of funds in the maintenance of the parks, the corporation will earn from the bus queue shelter

पार्कों के रखरखाव में नहीं आएगी फंड की कमी, बस क्यू शेल्टर से निगम करेगा कमाई

Tue, 11 Jan 2022 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of funds in the maintenance of the parks, the corporation will earn from the bus queue shelter
मोहाली। वीआईपी शहर के खस्ता हाल चल रहे पार्कों की हालत में अब सुधार होगा। इसमें किसी भी प्रकार की पैसे की कमी नहीं आएगी। सोमवार को नगर निगम की हुई ऑनलाइन मीटिंग में पार्कों के लिए खर्च होने वाली राशि में 25 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके साथ ही बस क्यू शेल्टर को नए सिरे से ठेके पर देने समेत इलाके की सफाई से जुड़ा प्रस्ताव पास हुआ। दावा किया गया कि बस क्यू शेल्टर के नए ठेके से निगम को एक करोड़ रुपये फायदा होगा। निगम की तरफ से प्रस्ताव पास कर इसे मंजूरी के लिए निकाय विभाग को भेज दिया है। जैसे ही वहं से मंजूरी मिल जाएगी। उक्त प्रस्तावों पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को देखते ही निगम की तरफ से ऑनलाइन ही बैठक हुई। बैठक की प्रधानगी मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने की। इस दौरान सबसे पहले इलाके में बने 33 बस क्यू शेल्टर को दोबारा ठेके पर देने का प्रस्ताव लाया गया। इस मौके बताया गया कि नए ठेके से निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मार्च में बस क्यू शेल्टर का ठेका खत्म हो रहा है। स्थानीय निकाय विभाग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार विज्ञापनदाताओं को कार्य आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएग। वहीं, इससे एक करोड़ का फायदा नगर निगम को होगा।
विज्ञापन

सफाई मुलाजिम संभालेंगे जिम्मेदारी, कंपनी का ठेका होगा रद्द
सभी प्रस्ताव में मोहाली नगर निगम में मैनुअल सफाई कार्य के लिए भर्ती किए गए 697 सफाई कर्मचारियों को नियुक्त करने और ठेकेदार कंपनी के मैनुअल स्वीपिंग के अनुबंध को रद्द करने संबंधी था। प्रस्ताव के मुताबिक सेनिटेशन ब्रांच की रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी के साथ सफाई का ठेका 2015 से चल रहा है। इस कार्य की अवधि समय-समय पर बढ़ाई जाती रही। अब ठेके को 14 फरवरी 2022 तक इस शर्त पर बढ़ा दिया गया था। हालांकि अब नगर निगम ने मुलाजिमों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। तो मैनुअल सफाई का ठेेेका समाप्त करने का प्रस्ताव पास किया गया। जबकि मेेकेनिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह ठेका भी रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव में नगर निगम के कमिश्नर को निगम की हदबंदी को बढ़ाने के मामले में मांगे गए एतराजों के निपटारे संबंधी अधिकार निगम कमिश्नर को दिए गए है। अब वह इस मामले संबंधी सारी कार्रवाई पूूरी कर अपनी रिपोर्ट निकाय विभाग को भेजेंगे। वर्चुअल मीटिंग में हाजिर मेयर जीती सिद्धू, सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी और कमिश्नर कमल गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed