{"_id":"631f9c72bad2cc2edd52e90e","slug":"there-will-be-a-war-for-admission-in-the-medical-colleges-of-punjab-including-mohali-mohali-news-pkl462213128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली समेत पंजाब के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए होगी जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली समेत पंजाब के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए होगी जंग
विज्ञापन
मोहाली। रूस यूक्रेन युद्ध के चलते इस बार मोहाली समेत पंजाब के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के लिए जबरदस्त जंग होगी। प्रदेश में एमबीबीएस के लिए 10 और बीडीएस के लिए 15 कॉलेज उपलब्ध हैं। इनमें एमबीबीएस के लिए सरकारी और निजी कॉलेजों को मिलाकर 1600 सीट हैं। जल्द ही इस संबंधी काउंसिलिंग की प्रक्रिया होगी।
राज्य में एमबीबीएस और बीडीएस की प्रवेश प्रक्रिया बाबा फरीद यूनिवर्सिटी फरीदकोट द्वारा शुरू की जानी है। इसके लिए यूनिवर्सिटी की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं। कॉलेजों के लिए फीस भी निर्धारित कर दी गई है। अधिकारियों की मानें तो प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी जल्द ही यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। प्रदेश में एमबीबीएस के लिए 4 सरकारी और 6 निजी कॉलेज हैं। सरकारी कॉलेजों में 15 फीसदी सीटें केंद्र सरकार की ओर से भरी जानी हैं। बाकी की 85 फीसदी सीटें प्रदेश की हैं। इसी प्रकार निजी कॉलेजों में 50 फीसदी सीटें प्रदेश सरकार, 35 फीसदी सीटें मैनेजमेंट कोटा और 15 फीसदी सीटें एनआरआई कोटे के लिए रिजर्व की गई हैं।
इसमें भी प्रदेश सरकार के नियमानुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग एवं स्पोर्ट्स जैसे अलग-अलग कोटे के लिए भी सीट आरक्षित की गई हैं। 85 फीसदी के आरक्षित कोटे में सिर्फ पंजाब के निवासियों को ही दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह रहेगी दाखिला प्रक्रिया
मेडिकल में दाखिले के लिए बाबा फरीद यूनिवर्सिटी, फरीदकोट की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यूनिवर्सिटी की ओर से आवेदन से लेकर काउंसिलिंग और दाखिले तक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसके पश्चात यूनिवर्सिटी की तरफ से नीट की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट के आधार पर ही छात्रों को कॉलेज निर्धारित किए जाएंगे। इसके पश्चात 10 फीसदी ट्यूशन फीस रजिस्ट्रार, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के नाम से जमा करानी होगी। इसी प्रकार दाखिले के लिए दो से तीन काउंसलिंग की जाएंगी। काउंसलिंग के समय विद्यार्थी और उनके अभिभावक की ओर से एक घोषणापत्र जमा कराना पड़ेगा कि वह पंजाब के अलावा किसी दूसरे अन्य राज्य में दाखिला नहीं ले रहे हैं।
यह रहेगी कुल फीस
पंजाब प्रदेश में सरकारी कॉलेज में एमबीबीएस का कुल खर्चा करीब 862000 रुपये और बीडीएस के लिए 3,80000 रुपये होगा। वहीं निजी कॉलेज में 50 फीसदी सरकारी सीट पर एमबीबीएस का 245000 रुपये और बीडीएस का 7,65000 रुपये होगा। इसी प्रकार 35 फीसदी मैनेजमेंट कोटा सीट पर एमबीबीएस के लिए 52,60,000 रुपये एवं बीडीएस के लिए 10,00,000 रुपये का खर्चा आएगा। प्रदेश में 15 फीसदी एनआरआई सीट के लिए एमबीबीएस के लिए 1,10,000 यूएस डॉलर और बीडीएस के लिए 44,000 यूएस डॉलर तय किया गया है।
अल्पसंख्यक कॉलेजों में अलग होगी फीस
प्रदेश सरकार की ओर से निर्धारित फीस के अलावा अल्पसंख्यक कॉलेजों में फीस अलग से निर्धारित की गई है। प्रदेश में श्री गुरु रामदास यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस श्री अमृतसर, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज लुधियाना एवं क्रिश्चियन डेंटल कॉलेज लुधियाना को अल्पसंख्यक कॉलेज का दर्जा मिला हुआ है।
इस प्रकार है आरक्षण
अनुसूचित जाति 25 फीसदी
पिछड़ा वर्ग 10 फीसदी
पिछला इलाका या बॉर्डर एरिया 2 फीसदी
दिव्यांग 5 फीसदी
खेल कोटा 1 फीसदी
आतंकवाद पीड़ितों के बच्चे 1 फीसदी
सिख दंगों में प्रभावित लोगों के बच्चे 1 फीसदी
रक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के बच्चे 1 फीसदी
पंजाब पुलिस/ होमगार्ड के बच्चे 1 फीसदी
ईडब्ल्यूएस 10 फीसदी