फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There was not a single registry in the Zirakpur sub tehsil

जीरकपुर : हड़ताल का दिखा असर... उप तहसील में नहीं हुई एक भी रजिस्ट्री, खाली हाथ लौटे लोग

Tue, 25 May 2021 01:58 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
There was not a single registry in the Zirakpur sub tehsil
जीरकपुर। डीसी इंप्लाइज यूनियन की हड़ताल के चलते सोमवार को जीरकपुर उप तहसील में लोगों को बिना रजिस्ट्री करवाए लौटना पड़ा।
विज्ञापन

उप तहसील में दूर दराज से आए लोगों ने जिला प्रशासन की कारगुजारी पर नाराजगी व्यक्त की। बता दें कि अपनी मांगों को लेकर डीसी इंप्लाइज यूनियन ने जिला वाइज हड़ताल का एलान किया था, जिसके चलते सोमवार को कोई अधिकारी कार्यालय नहीं पहुंचा।
शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को अधिकतर लोग रजिस्ट्री करवाने के लिए उप तहसील पहुंचते हैं, लेकिन सोमवार को जब लोग कार्यालय पहुंचे तो उन्हें दफ्तर खाली नजर आया। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि हड़ताल के चलते सोमवार को अधिकारी काम पर नहीं आए हैं। लोगों ने कुछ देर तक अधिकारियों के आने का इंतजार किया। जब दोपहर 12 बजे तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो लोग लौट गए।
विज्ञापन

एक दिन में होती हैं 60 रजिस्ट्रियां
ट्राइसिटी की सीमाओं से सटे शहर जीरकपुर में काफी लोग संपत्ति में निवेश करते हैं। संपत्ति को अपने नाम करवाने के लिए उप तहसील से तस्दीक करवाना जरूरी होता है। आमतौर पर उप तहसील में 55 से 60 रजिस्ट्रियां रोज होती हैं। इससे सरकार को प्रतिदिन 1 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed