फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   theft, mohali theft, mohali police, house theft, phase 4 theft, mohali

आठ लाख के गहने और सवा लाख कीमत के यूएस डालर चोरी

Tue, 31 May 2016 09:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Tue, 31 May 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
theft, mohali theft, mohali police, house theft, phase 4 theft, mohali
फर्जी आफिस - फोटो : amar ujala
फेज-4 के बंद में घर को चोरों ने निशाना बनाया है। चोर घर से लाखों रुपये की नगदी, यूएस डॉलर, लैपटॉप, कैमरा व सोने चांदी की ज्वेलरी ले जाने में कामयाब रहे। कुल मिलाकर 10 लाख की चोरी का अनुमान है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की विभिन्न टीमें पहुंच गईं। थाना फेज-1 की पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, फेज-4 के मकान नंबर 230 को चोरों ने निशाना बनाया। घर के मालिक विनय गुप्ता ने बताया कि वह पेशे से बिजनेसमैन हैं। उनके माता-पिता यूएस गए हुए हैं। वह भी रविवार को परिवार सहित शिमला घूमने गए थे। सोमवार सुबह उन्हें ड्राइवर ने फोन किया कि घर के ताले टूटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वह मोहाली के लिए निकल पड़े। वह देर शाम वह घर पहुंचे। घर में देखा तो अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे। उन्होंने बताया कि जब पूरे घर की पड़ताल की गई तो पता चला कि आठ लाख कीमत के सोने और चांदी के गहने, करीब सवा लाख रुपये की कीमत के यूएस डालर व अन्य सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed