फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Road at Penta Homes, VIP Road in poor condition; commuters and shopkeepers distressed

Mohali News: वीआईपी रोड, पेंटा होम्स की सड़क खस्ताहाल, राहगीर-दुकानदार परेशान

Wed, 26 Aug 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Road at Penta Homes, VIP Road in poor condition; commuters and shopkeepers distressed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। शहर के वीआईपी रोड पर पेंटा होम्स सोसाइटी के पास सड़क की हालत खराब है। इससे स्थानीय लोगों, राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी हो रही है। सड़क कई जगह से टूटी हुई है और उस पर बजरी बिखरी पड़ी है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। विशाल मेगा मार्ट और आसपास की दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को वाहन खड़े करने में भी दिक्कतें आ रही हैं। लोगों के अनुसार यह सड़क लंबे समय से खराब हालत में है। जगह-जगगह बजरी फैली होने से दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का डर रहता है। कई बार वाहन चालक संतुलन खोकर चोटिल भी हो चुके हैं। व्यस्त मार्ग होने के बावजूद सड़क की मरम्मत और रखरखाव पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
बारिश में बढ़ती है समस्या
बारिश के दौरान सड़क पर समस्या और गंभीर हो जाती है। आसपास जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से बारिश का पानी जमा हो जाता है। पानी भरने के बाद सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ जाता है। पानी और टूटी सड़क के कारण यहां से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। खस्ताहाल सड़क का असर आसपास के दुकानदारों के कारोबार पर भी पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि सड़क की खराब हालत और पार्किंग की समस्या के कारण कई ग्राहक यहां आने से बचते हैं। विशाल मेगा मार्ट सहित आसपास की दुकानों पर आने वाले लोगों को वाहन खड़े करने के लिए जगह तलाशनी पड़ती है। सड़क की मरम्मत हो जाने के बाद दुकानदारों को इसका फायदा होगा।
विज्ञापन



ये कहते हैं लोग :
सड़क की हालत काफी समय से खराब है। जगह-जगह बजरी बिखरी होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। प्रशासन को जल्द सड़क की मरम्मत करवानी चाहिए। -सिमरनजीत सिंह, निवासी जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन





बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा हो जाता है और गड्ढे दिखाई नहीं देते। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। सड़क ठीक होने से राहगीरों और दुकानदारों दोनों को राहत मिलेगी। -नारायण दत्त शर्मा, निवासी जीरकपुर।




जल्द होगा सड़क का निर्माण
मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही सड़क का निर्माण करवा दिया जाएगा, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। -विक्टर संधू, एसडीओ, जीरकपुर नगर परिषद।



फोटो सहित :::
जीरकपुर में वीआईपी रोड पर पेंटा होम सोसाइटी को जाने वाली सड़क खस्ता, निर्माण की उठाई मांग।
सिमरनजीत सिंह।
नारायण दत्त शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed