फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Even after six and a half years, the dream of an urban CHC remains unfulfilled; Dhakoli Hospital awaits facilities

Mohali News: साढ़े छह साल बाद भी अर्बन सीएचसी का सपना अधूरा, ढकोली अस्पताल को सुविधाओं का इंतजार

Wed, 26 Aug 2026 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Even after six and a half years, the dream of an urban CHC remains unfulfilled; Dhakoli Hospital awaits facilities
अपग्रेड करने की घोषणा के बावजूद विशेषज्ञ डॉक्टर, 24 घंटे इमरजेंसी और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का अकाल
विज्ञापन

राजेश गर्ग

जीरकपुर। ढकोली स्थित कम्युनिटी स्वास्थ्य केंद्र को अर्बन कम्युनिटी स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित करने की घोषणा करीब साढ़े छह वर्ष पहले की गई थी। इस घोषणा ने क्षेत्रवासियों के बीच बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद जगाई थी। हालांकि, लंबा समय बीतने के बावजूद अस्पताल में प्रस्तावित बदलाव पूरी तरह दिखाई नहीं दे रहे हैं। बढ़ती आबादी और मरीजों की संख्या के बीच अस्पताल आज भी कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बड़े सरकारी अस्पतालों पर निर्भर है। अपग्रेडेशन के बाद ओपीडी सेवाओं में विस्तार हुआ है। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ कुछ अतिरिक्त डॉक्टर और स्टाफ भी तैनात किए गए हैं। दवाइयों की उपलब्धता तथा सामान्य जांच सुविधाओं में भी पहले की तुलना में सुधार हुआ है।


अधूरी सुविधाएं और मरीजों की परेशानी

इसके बावजूद अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता नहीं है। गंभीर और जटिल मामलों में मरीजों को चंडीगढ़ या मोहाली रेफर करना पड़ता है। 24 घंटे की इमरजेंसी व्यवस्था अभी तक पूरी तरह लागू नहीं हो पाई है। अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण और पर्याप्त बेड क्षमता जैसी जरूरतें भी अधूरी हैं। भवन विस्तार का काम भी रुका हुआ है। ऐसे में क्षेत्रवासियों का कहना है कि केवल दर्जा बढ़ाने की घोषणा से नहीं, बल्कि उसके अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध होने से ही लोगों को वास्तविक राहत मिलेगी।
विज्ञापन




बेड क्षमता बढ़ाने का नक्शा हुआ फाइनल

अर्बन सीएचसी स्तर की सुविधाएं चरणबद्ध तरीके से लागू की जा रही हैं। विभागीय मंजूरी मिल चुकी है। अस्पताल की बेड क्षमता बढ़ाकर 50 करने के लिए नक्शा फाइनल हो चुका है। जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। निर्माण पूरा होने के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी। इससे मरीजों को चंडीगढ़-मोहाली जाने की जरूरत कम होगी। - गगनदीप सिंह शेरगिल, सीनियर मेडिकल अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed