{"_id":"60b9430c8ebc3e0190639caa","slug":"the-work-of-medical-college-will-speed-up-two-villages-have-given-possession-of-land-people-will-get-facilities-mohali-news-pkl4154980154","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के काम में आएगी तेजी, दो गांवों ने सौंपा जमीन का कब्जा, लोगों को मिलेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के काम में आएगी तेजी, दो गांवों ने सौंपा जमीन का कब्जा, लोगों को मिलेंगी सुविधाएं
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 में स्थापित किए जा रहे डॉ. बीआर आंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज के भवन निर्माण के काम में अब तेजी आएगी। वीरवार को गांव बहलोलपुर और जुझारनगर पंचायत ने संस्थान को 10.4 एकड़ जमीन का कब्जा सौंप दिया है। पंजाब के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री ओपी सोनी ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि लीज डीड पर हस्ताक्षर करने की कार्रवाई पूरी कर ली गई है।
जानकारी के मुताबिक डॉ. बी.आर. आंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेज के निर्माण में काफी समय से भूमि अधिग्रहण न होने से देरी हो रही थी। इस जमीन के मिलने से प्रोजेक्ट को एक नई दिशा मिलेगी। इस जमीन पर अत्याधुनिक बहुमंजिला इमारत में एक अकादमिक ब्लॉक, चार लेक्चर थिएटर, प्रयोगशालाएं, लड़कों और लड़कियों के लिए हॉस्टल, फेकल्टी के लिए निवास ब्लॉक, एक पुस्तकालय, एक सामुदायिक केंद्र, इनडोर खेल क्षेत्र, बड़ा खेल का मैदान, एक ऑडिटोरियम, एक कैफेटेरिया और मानव शरीर रचना स्वास्थ्य शिक्षा को प्रदर्शित करता एक संग्रहालय स्थापित किया जाएगा। संग्रहालय को जनता के लिए भी खोलने का प्रस्ताव है।
वाहन पार्किंग की नहीं आएगी दिक्कत
इस मौकेे पर मंत्री ने बताया कि मरीजों के लिए एक बहु-स्तरीय पार्किंग और सबस्टेशन, भूमिगत टैंक, पंप रूम, एचवीएसी प्लांट के साथ एक एकीकृत सेवा भवन भी कॉलेज परिसर का हिस्सा होगा। इस इमारत में पर्याप्त प्रकाश और वेंटिलेशन रहेगा। कॉलेज परिसर के लिए उचित रोड की व्यवस्था रहेगी। इस इमारत का निर्माण राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के साथ-साथ राष्ट्रीय भवन कोड द्वारा अनिवार्य आवश्यकताओं और नियमों के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
यह सुविधाएं भी लोगों को मिलेंगी
इस बीच मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पताल को अतिरिक्त बुनियादी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। डॉ. बी.आर. आंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेज में एक नये ब्लॉक का निर्माण भी किया जाएगा। इसमें हड्डी रोग, बाल रोग, नेत्र विज्ञान, ईएनटी, डर्मा, सामान्य सर्जरी, सामान्य चिकित्सा आदि के लिए वार्ड सहित ब्लड बैंक, मुर्दाघर, चिलर प्लांट, आईसीयू, 7 ऑपरेशन थियेटर, फेकल्टी रूम और प्रशासनिक कार्यालय शामिल होगा। इस अस्पताल के सभी ब्लॉकों को एक दूसरे के साथ कवर्ड करके पैदल चलने योग्य पक्के रास्ते के साथ जोड़ा जाएगा।