{"_id":"5ed946228ebc3e90813c0048","slug":"the-woman-accused-the-doctor-of-physical-molestation-in-the-clinic-complained-to-the-police-mohali-news-pkl3771790124","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने क्लीनिक में डॉक्टर पर लगाया शारीरिक छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने क्लीनिक में डॉक्टर पर लगाया शारीरिक छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस को दी शिकायत
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना के बधावा नगर में एक निजी क्लीनिक में दवा लेने पहुंची युवती ने डॉक्टर पर चेकअप के दौरान शारीरिक छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती के घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने युवती के बयान लेकर डॉक्टर के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
पंचकूला के सेक्टर-19 में रहने वाली पीड़ित युवती के पिता ने बलटाना पुलिस चौकी में अधिकारियों को बताया कि उसकी बड़ी बेटी की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही है। इसलिए वीरवार को वह अपनी छोटी बहन के साथ बलटाना के वधावा नगर के सिंगला क्लीनिक में चेकअप करवाने चली गई। यहां डाक्टर ने बीमार बेटी को तो चेकअप के लिए बैठा लिया और दूसरी बेटी को पैसे मंगवाने के बहाने घर भेज दिया। इसके बाद डाक्टर ने बेटी को अंदर क्लीनिक में ले जाकर चेकअप शुरू कर दिया और इसके साथ ही शारीरिक छेड़छाड़ शुरू कर दी। शक होने पर बेटी ने डॉक्टर का विरोध करना शुरू किया तो डॉक्टर ने उसके साथ जबरदस्ती करना शुरू कर दी। इसके बाद किसी तरह उसकी बेटी डॉक्टर के चंगुल से भागकर वापस घर पहुंची और परिजनों को डॉक्टर की करतूत बताई। इस पर परिजनों ने तुरंत बलटाना पुलिस चौकी में सिंगला क्लीनिक के डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ की लिखित शिकायत दर्ज करवाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कोट्स
इस मामले में शिकायत मिलने पर पीड़ित युवती के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सिंगला क्लीनिक के डाक्टर को नोटिस भेजकर जांच में शामिल होने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
-हरदीप सिंह, जांच अधिकारी कम इंचार्ज, बलटाना पुलिस चौकी।