{"_id":"615f59868ebc3e05f02ce563","slug":"the-wedding-ceremony-of-the-son-of-the-chief-minister-of-punjab-began-the-ceremony-of-shagun-took-place-in-morinda-mohali-news-pkl429339596","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: मुख्यमंत्री के बेटे की शादी का समागम शुरू, मोरिंडा में हुई शगुन की रस्म, समारोह को बीच में छोड़कर यहां गए सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: मुख्यमंत्री के बेटे की शादी का समागम शुरू, मोरिंडा में हुई शगुन की रस्म, समारोह को बीच में छोड़कर यहां गए सीएम
सार
चरणजीत सिंह चन्नी वीरवार तड़के 4 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचे। वह लखीमपुर खीरी में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ वहां मारे गए किसानों के परिवारों को सांत्वना देने पहुंचे थे। इसके बाद 5 बजे मुख्यमंत्री सीधे अपने निवास स्थान पर पहुंचे। थोड़ी देर आराम करने के बाद समारोह में आने वाले मेहमानों का स्वागत करने के लिए पंडाल में आ गए।
विज्ञापन
सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे नवजीत चन्नी के शादी समारोह की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बड़े बेटे नवजीत सिंह की शादी का समागम शुरू हो गया। वीरवार को मुख्यमंत्री के विधानसभा हलके मोरिंडा में उनके निवास स्थान पर दो दिन पहले रखे अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इस मौके पर जहां रिश्तेदार, गण्यमान्य लोग मौजूद थे, वहीं, लड़की वाले शगुन लेकर पहुंचे। हालांकि मुख्यमंत्री से मिलने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से पारिवारिक सदस्यों, रिश्तेदार और यहां पहुंचे मेहमानों को सुरक्षा घेरे में रखा और इस दौरान शगुन की रस्में भी बंद घर में की गई।
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी वीरवार तड़के 4 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचे। वह लखीमपुर खीरी में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ वहां मारे गए किसानों के परिवारों को सांत्वना देने पहुंचे थे। इसके बाद 5 बजे मुख्यमंत्री सीधे अपने निवास स्थान पर पहुंचे। थोड़ी देर आराम करने के बाद समारोह में आने वाले मेहमानों का स्वागत करने के लिए पंडाल में आ गए। हालांकि इस कार्यक्रम के बीच में ही मुख्यमंत्री को पता चला कि उनके मंत्रिमंडल के कुछ मंत्री, विधायक पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के साथ लखीमपुर जाने के लिए जीरकपुर में एयरपोर्ट चौक पर तैयारी में है।
ऐसे में वह उनसे मिलने के लिए अपने मेहमानों को बीच में ही छोड़कर अचानक कुछ देर के लिए वहां पहुंच गए। यहां पर उन्होंने अपने साथियों को विदा किया और करीब एक घंटे बाद वापस मोरिंडा कार्यक्रम में पहुंच गए। इस कार्यकम में वित्त मंत्री पंजाब मनप्रीत सिंह बादल, भारत भूषण आशू, अरुणा चौधरी और उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे थे। हालांकि मुख्यमंत्री अपनी पत्नी सहित खुद मोर्चा संभाले हुए थे। वहीं जब वह मोहाली गए थे तो उनकी पत्नी डॉ. कमलदीप कौर ने सभी आए मेहमानों का स्वागत किया।