Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The thieves broke into the wall and entered the branch of Muthoot Finance. They hooted and ran away.

Mohali News: दीवार में सेंध लगा मुथूट फाइनांस की शाखा में घुसे चोर... बजा हूटर, भागे

Mon, 09 Sep 2024 03:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
The thieves broke into the wall and entered the branch of Muthoot Finance. They hooted and ran away.
मोहाली। फेज-2 की मुख्य मार्केट में शनिवार रात ढाई बजे चोरों ने मुथूट फाइनांस की शाखा में सेंध लगाकर बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। बगल के निमार्णाधीन शोरूम की आड़ लेकर चोरों ने फाइनांस कंपनी की शाखा की दीवार में बड़ा सा छेद किया और अंदर घुस गए लेकिन हूटर बज गया। इसके बाद चोर सामान छोड़कर भाग निकले। मुथूट फाइनांस के प्रबंधक की शिकायत पर फेज-1 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार सुबह डीएसपी सिटी-1 मोहित अग्रवाल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे। पुलिस ने माैके से कटर और ड्रिल मशीन, पेचकस, सब्बल, बैटरी, गैस वेल्डिंग व सिलिंडर बरामद किया है। मुथूट फाइनांस की शाखा (नंबर-65) भूमि तल पर है। इसके बगल में शोरूम नंबर-64 में निर्माण का कार्य अभी पूरा हुआ है और वहां रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि चोर एसयूवी कार में आए थे। उन्होंने शोरूम नंबर-64 की दीवार फांदी और अंदर चले गए। मुथूट फाइनांस की दीवार इस शोरूम के साथ ही लगती है। अंदर पहुंचकर चोरों ने ड्रिल मशीन से दीवार में सेंध लगाकर बड़ा सा छेद कर दिया, फिर अंदर घुस गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मुथूट फाइनांस की शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो लोग अंदर आते दिखाई दे रहे हैं। दीवार में छेद कर जैसे ही दोनों अंदर घुसे, उन्होंने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिए और उसके बाद जब वह सेफ खोलने लगे तो हूटर बज गया। इसका अलर्ट मिलते ही मुख्यालय से शाखा प्रबंधक के पास फोन आ गया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। शाखा प्रबंधक और फेज-1 थाने के एसएचओ जगदीप सिंह अपनी टीम के साथ 15 मिनट में माैके पर पहुंच गए तब तक चोर भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन टीमें गठित, एक टीम करनाल रवाना
पुलिस को शक है कि इस वारदात में मुथूट के साथ वाले शोरूम में काम करने वाले ठेकेदार के कारिंदे शामिल हो सकते हैं क्योंकि शोरूम नंबर-64 में रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। चोरों को पकड़ने के लिए डीएसपी मोहित अग्रवाल ने तीन टीमों का गठन किया है। सूत्रों के अनुसार, इनमें से एक टीम करनाल के लिए रवाना हुई है क्योंकि आरोपी करनाल की तरफ भागे हैं। सूत्रों के अनुसार, चोरों की पहचान हो गई है और पुलिस उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।

रेकी के बाद हुई वारदात
सूत्रों का कहना है कि जिस तरह की तैयारी के साथ चोर वारदात को अंजाम देने आए थे, उससे यह साफ है कि पहले पूरी रेकी की गई थी। सीसीटीवी में भले ही दो ही लोग नजर आए हों लेकिन यह बड़ा गिरोह हो सकता है क्योंकि आरोपियों को पता था कि वारदात को मार्केट के बीच अंजाम देना है। फेज-2 की मुख्य मार्केट में निजी बस कंपनी का दफ्तर, शराब का ठेका, खान-पान की दुकानें और मीडिया संस्थान के दफ्तर भी हैं। ऐसे में चोरों को पता था कि मार्केट कब तक खुली रहती है और कब तक लोगों का आना जाना रहता है।

चेन्नई स्थित मुख्यालय पहुंचा हूटर का अलर्ट
मुथूट फाइनांस एक बड़ी कंपनी है जो गोल्ड लोन देने के लिए जानी जाती है। बड़ी संख्या में लोग कंपनी में अपना सोना रखकर लोन लेते हैं। ऐसे में कंपनी ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। मुथूट का मुख्यालय चेन्नई में है और हर शाखा की निगरानी वहीं से की जाती है। इसके लिए वहां अलग-अलग टीमें 24 घंटे काम करती हैं। किसी भी मुथूट शाखा में अगर ऐसी किसी वारदात को अंजाम दिया जाता है तो हूटर बज उठता है और अलर्ट मुख्यालय में पहुंच जाता है। शनिवार रात ढाई बजे जैसे ही चोरों ने कंपनी की शाखा में रखे सेफ को खोलना चाहा तो हूटर बज गया और उसका अलर्ट चेन्नई पहुंच गया। चेन्नई में बैठी टीम तुरंत सक्रिय हो गई जिससे बड़ी वारदात बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed