{"_id":"6823add8313937b6a501e0b8","slug":"the-slums-built-near-the-airport-wall-can-become-a-threat-to-the-security-of-the-airport-mohali-news-c-71-1-spkl1025-128971-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: हवाई अड्डे की दीवार के पास बनी झुग्गियां बन सकती है हवाई अड्डे की सुरक्षा के लिए खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: हवाई अड्डे की दीवार के पास बनी झुग्गियां बन सकती है हवाई अड्डे की सुरक्षा के लिए खतरा
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर क्षेत्र में स्थित हवाई अड्डे की दीवार के मात्र 50 मीटर के नजदीक लोगों ने खाली प्लॉटों में झुग्गियां बनाकर किराए पर दे रखी हैं और कुछ लोगों ने ऐसे ही अपने खाली प्लॉट लोगों को किराए पर दे रखे हैं। ये किराएदार सामान्यतया कबाड़ का काम करते हैं। कबाड़ में कई बार विस्फोटक वस्तु भी आ जाती है जो कि हवाई अड्डे के लिए खतरा हो सकती हैं।
इसके अलावा स्थानीय हाई ग्राउंड रोड पर एयर फोर्स स्टेशन से मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर भी ऐसी बहुत सी झुग्गियां बनी हुई है। इनके संबंध में पहले भी खबरें प्रकाशित हो चुकी है लेकिन नगर परिषद की ओर से इन पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इन झुग्गियों में रहने वाले लोग भी ज्यादातर कबाड़ का काम करते हैं। खबरों में अक्सर पढ़ने को मिलता है कि झुग्गियों में आग लगने से भारी नुकसान हो गया है। ऐसी स्थिति कभी भी यहां पर बन सकती है जो कि हवाई अड्डे के लिए खतरा बन सकती है। यहां पर अवैध रूप से बिजली के कनेक्शन भी चल रहे हैं जिसमें कभी भी शॉर्ट सर्किट होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
नगर परिषद का एनफोर्समेंट विंग नहीं करता शिकायत पर कोई कार्रवाई
एयर फोर्स स्टेशन की दीवार के पास बनी हुई अवैध झुग्गियों के संबंध में वार्ड पार्षद नवतेज नवी की ओर से पिछले एक महीने से नगर परिषद को शिकायतें की जा रही है लेकिन नगर परिषद इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ये झुग्गियां एयर फोर्स स्टेशन की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं। नवतेज नवी के अनुसार अगर नगर परिषद के अधिकारी एक पार्षद की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करते तो आम लोगों की क्या सुनवाई होगी।
विज्ञापन
हमने एयरफोर्स की दीवार के पास खाली प्लॉटों में रहने वाले लोगों की कई बार जांच की है। उनके पहचान पत्र भी चेक किए हैं लेकिन वहां पर कोई संदिग्ध नहीं पाया गया। फिर भी ऐसे खाली प्लॉटों में झुग्गियां नहीं बनाई जा सकतीं। हम जल्द ही नगर परिषद जीरकपुर के कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखकर इन जमीनों के मालिकों की पहचान करके इन झुग्गियों को हटवाने के लिए कहेंगे। क्योंकि इन झुग्गियों को हटाने का काम नगर परिषद जीरकपुर का है। आगे भी हवाई अड्डे के आसपास रहने वाले लोगों की जांच लगातार जारी रहेगी।- जसपिंदर सिंह गिल, डीएसपी जीरकपुर।