फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The skeleton was not identified even after three days

Mohali News: तीन दिन बाद भी नहीं हुई कंकाल की पहचान

Mon, 18 Nov 2024 01:55 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Mon, 18 Nov 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
The skeleton was not identified even after three days
-पुलिस ने दो से ढाई महीने पहले लापता हुए लोगों का डेटा निकाला
विज्ञापन


-पहचान के लिए लापता लोगों के परिवार से किया जा रहा संपर्क, एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। शुक्रवार देर शाम कोर्ट कॉम्पलैक्स मोहाली के बाहर लखनौर गांव की तरफ जाते समय झाडिय़ों में एक कंकाल मिला था। तीन दिन बाद भी कंकाल की पहचान नहीं हो पाई है। कंकाल के पास पुलिस को महिला व पुरूष दोनों का सामान मिला था इसलिए यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि कंकाल महिला का था या पुरुष का। इस मामले में फॉरेंसिक टीम ने मौके से कुछ सैंपल एकत्र किए थे जिन्होंने जांच के लिए एफएसएल लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने में एक हफ्ते का समय लगेगा जिसके बाद साफ होगा कि कंकाल किसका है। पुलिस आसपास के पुलिस स्टेशनों में लापता हुए लोगों का डेटा भी उपलब्ध करवा रही है और उनके परिवारिक मेंबरों से भी पूछताछ कर रही है ताकि कुछ पता चल सके। पुलिस खासतौर पर उन लोगों का पता लगा रही है कि दो पिछले दो से ढाई महीने पहले लापता हुए थे और उनका आज तक कोई सुराग नहीं लगा। बहरहाल इस मामले को लेकर पुलिस ने दूसरे जिले के पुलिस स्टेशन से भी संपर्क कायम किया है। उन्हें मामले की जानकारी दी गई है।


बताया जा रहा है कि कंकाल दो से ढाई महीने पुराना है। मास पूरी तरह से गल चुका था। जांच अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि उन्हें शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे सूचना मिली थी। वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां कंकाल पड़ा था। हड्डियां इधर-उधर बिखरी पड़ी थी। पास ही एक बैग था जिसमें कंबल, पॉलिथीन के लिफाफे में चप्पल, बैग से एक लिपस्टिक, एक बंद डिब्बा, बूट और कपड़े जो कंकाल के आसपास बिखरे पड़े थे। वहीं एक हड्डी कुछ दूर पड़ी मिली, अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह बाजू की हड्डी है। पुलिस मानकार चल रही है कि हो सकता है कि जानवरों ने यहां सामान बिखेर दिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed