फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The situation of jam created on the first day as soon as the Dappar toll plaza started

दप्पर टोल प्लाजा चालू होते ही पहले दिन बनी जाम की स्थिति

Thu, 16 Dec 2021 02:01 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
The situation of jam created on the first day as soon as the Dappar toll plaza started
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित दप्पर टोल प्लाजा से वाहन किसान आंदोलन के कारण 14 महीनों तक बिना टोल फीस दिए गुजर रहे थे। बुधवार को शाम 4 बजकर 40 मिनट पर टोल प्लाजा दप्पर चंडीगढ़ से अंबाला की ओर चालू हो गया। जबकि अंबाला से चंडीगढ़ की तरफ लेनस पर किसान अपने तंबू व अन्य सामान समेटने में लगे होने के कारण इसे अभी चालू नहीं किया गया था। इसके बाद शाम को 7 बजकर 40 मिनट पर इस तरफ की तीन लाइनें शुरू कर दी गई हैं। इस दौरान वाहनों की लंबी-लंबी कतार लगने से यहां पर जाम की स्थिति बन गई। जिससे वाहन चालकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा। टोल पर लगी वाहनों की लंबी कतारों से टोल प्लाजा कर्मचारियों के पसीने छूट गए। वाहन चालकों में एक-दूसरे से पहले निकलने की हौड़ लगी हुई थी और लोग आपस में उलझते भी रहे। जाम के कारण कुछ वाहन चालक रॉन्ग साइड (अंबाला-चंडीगढ़ लेन) से निकलने पर प्लाजा के दोनों और जाम लग गया। इस दौरान जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक किसानों ने 12 अक्तूबर 2020 को दप्पर टोल प्लाजा पर तंबू लगाकर टोल फ्री करवा दिया था। तभी से वाहन बिना टोल दिए निकल रहे थे। बुधवार को किसानों ने आंदोलन की जीत के बाद टोल प्लाजा पर धार्मिक समागम करवाकर यहां धरना समाप्त कर दिया। इसके बाद टोल प्लाजा के अधिकारियों ने कुछ ही घंटे बाद चंडीगढ़ से अंबाला की ओर का टोल चालू कर दिया था।
विज्ञापन

इस संबंधी टोल प्लाजा अधिकारी इकबाल सिंह और दीपक अरोड़ा ने बताया कि बुधवार को शाम 4.40 पर चंडीगढ़-अंबाला की ओर की 6 लेन चालू कर दी गई। अंबाला से चंडीगढ़ की ओर की लेनस भी 7 बजकर 40 मिनट पर चालू कर दी गई हैं। करीब सवा साल बाद टोल चालू होने पर कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिन्हें जल्द दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां लगे जाम का कारण यह है कि बहुत से वाहनों पर लगे फास्ट टैग का रिचार्ज ही नहीं था और मैन्युअल फीस लेनी पड़ रही थी। कुछ के फास्ट टैग रिचार्ज न करवाने से वह ब्लैक लिस्ट हो चुके थे। लेकिन भविष्य में फास्ट टैग न चलने पर दोगुनी फीस वसूल की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक दो दिन में सभी दिक्कतें दूर कर दी जाएंगी। राहगीरों को दिक्कत न हो इसके लिए 40 कर्मचारियों की टीम मौके पर मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed