{"_id":"65591bdd806687d83001a272","slug":"the-servant-along-with-his-associates-held-the-woman-hostage-in-the-bathroom-made-away-with-rs-10-lakh-cash-and-gold-worth-rs-40-lakh-mohali-news-c-71-1-mli1001-8053-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नौकर ने साथियों सहित महिला को बाथरूम में बंधक बनाया, 10 लाख नकदी व 40 लाख का सोना ले उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नौकर ने साथियों सहित महिला को बाथरूम में बंधक बनाया, 10 लाख नकदी व 40 लाख का सोना ले उड़े
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-91 में एक महिला को उसके नौकर ने अपने दो साथियों सहित बाथरूम में बंधक बनाकर लूट लिया। नौकर नेपाल का रहने वाला था जो साथियों सहित घर से करीब 10 लाख नकदी और 40 लाख के करीब सोने के गहने लूटकर ले गया। वारदात शनिवार दोपहर करीब सवा एक बजे की है। सोहाना पुलिस ने सुमन ग्रोवर की शिकायत पर नेपाली नौकर लक्ष्मण व उसके साथियों पर मामला दर्ज कर लिया है। वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर छापा मारा जा रहा है। राकेश ग्रोवर ने बताया कि उनकी सेक्टर-91 में कोठी नंबर-867 है। उनकी फार्मास्युटिकल यूनिट है। उन्होंने चार-पांच साल पहले नेपाली लक्ष्मण को घर पर नौकर रखा था। उसने परिवार के सदस्यों में पूरा विश्वास बनाया हुआ था। रोज की तरह वह अपनी यूनिट पर गए हुए थे। दोपहर करीब सवा एक बजे उनके नौकर लक्ष्मण ने अपने दो साथियों को बुलाया जिस समय उनकी पत्नी सुमन ग्रोवर घर पर अकेली थी। तीनों घर में घुसे। उनके हाथों में दो बड़े पेचकस थे। उन्होंने सुमन ग्रोवर की गर्दन पर पेचकस लगाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। बाद में उसे बाथरूम ले जाकर नल से उसके हाथ पांव बांध दिए। इसके बाद साथियों सहित 10 लाख नकदी व करीब 40 लाख का सोना एक बैग में डाला और फरार हो गए।
सीसीटीवी में कैद हुई सारी वारदात
वारदात घर में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। लक्ष्मण ने जिन दो नेपाली साथियों को लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए बुलाया था। वह स्कूटी पर आए थे। उन्होंने स्कूटी घर से कुछ दूर खड़ी की थी। जब वह लूट का सामान लेकर निकले तो उनके हाथ में एक बड़ा बैग था। तीनों उसी स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने पास रख ली है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई सारी वारदात
वारदात घर में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। लक्ष्मण ने जिन दो नेपाली साथियों को लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए बुलाया था। वह स्कूटी पर आए थे। उन्होंने स्कूटी घर से कुछ दूर खड़ी की थी। जब वह लूट का सामान लेकर निकले तो उनके हाथ में एक बड़ा बैग था। तीनों उसी स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने पास रख ली है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन