फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The Safai Sevak Mazdoor Union launched a protest against the government

Mohali News: सफाई सेवक मजदूर यूनियन ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Sat, 20 Sep 2025 11:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The Safai Sevak Mazdoor Union launched a protest against the government
मोहाली। सफाई सेवक मजदूर यूनियन मोहाली ने शनिवार को नगर निगम दफ्तर के सामने पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। यूनियन का आरोप है कि लंबे समय से दर्जा चार कर्मचारियों की मांगें लंबित पड़ी हैं, लेकिन सरकार उन पर ध्यान नहीं दे रही। म्यूनिसिपल मुलाजिम एक्शन कमेटी पंजाब के प्रधान और सीनियर नेता कुलवंत सिंह सैनी ने कहा कि यह लड़ाई पंजाब सरकार से आर-पार की है।
विज्ञापन

जब तक दर्जा चार मुलाजिमों को राहत नहीं दी जाती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार बार-बार सिर्फ आश्वासन देती रही है, लेकिन अब तक कर्मचारियों के हित में कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया। सैनी ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार निजी कंपनियों को काम सौंपने में लगी हुई है, जबकि स्थायी कर्मचारियों को नजर अंदाज किया जा रहा है। यही वजह है कि कर्मचारियों में गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। यूनियन के प्रधान अजीत सिंह ने कहा कि सफाई सेवकों और सीवरमैन को जल्द से जल्द पक्का किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने समय रहते कदम नहीं उठाए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed