फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The ruckus on the new year was expensive, left after sitting in the police station for two hours

नए साल पर हुल्लड़बाजी पड़ी महंगी, दो घंटे थाने में बैठाने के बाद छोड़ा

Sun, 02 Jan 2022 01:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
The ruckus on the new year was expensive, left after sitting in the police station for two hours
मोहाली। शुक्रवार की देर रात युवाओं को नए साल पर हुल्लड़बाजी महंगी पड़ी, क्योंकि हुल्लड़बाजी करने वाले युवाओं को पुलिस ने दो-दो घंटे तक थाने में बिठाया और फिर परिजनों को बुलाकर युवाओं को घर भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, वीआईपी शहर मोहाली में 31 दिसंबर की रात अलग-अलग मार्केट व सड़क पर युवा नववर्ष का जश्न मनाने के लिए अपने घरों से निकल आए। युवा अपनी गाड़ियों की छत्तों के ऊपर चढ़कर हुल्लड़बाजी करते नजर आए, जिनको देख पुलिस ने तुरंत कार्रवाई को अंजाम देते हुए ऐसे युवाओं को पकड़कर थाने ले गई। आलम यह हुआ कि रात 12 बजे नए साल शुरू होने पर युवा हुल्लड़बाजी की योजना बनाकर मार्केट में पहुंचे, वो योजना धरी की धरी रह गई। जबकि युवाओं को पकड़कर पुलिस अधिकारी थाने ले गए और करीब 2 घंटे तक भारी संख्या में युवाओं को थाने में बिठाकर रखा गया। पुलिस अधिकारियों की मानें तो कुछ युवाओं की गाड़ियों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और जैसे स्थिति सामान्य हुई तो उनके परिजनों को बुलाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

एसएचओ मटौर नवीनपाल सिंह ने बताया कि हुल्लड़बाजी करने के आरोप में कुल 7 लोगों का चालान किया गया है। इसके अलावा कुछ युवाओं रात 3 बजे तक थाने में बिठाकर रखा गया। बाद में युवाओं के परिजनों को बुलाकर उन्हें सही सलामत घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed