फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The person who stole Rs 10.50 lakh from officer's house arrested

Mohali News: अधिकारी के घर से 10.50 लाख रुपये चुराने वाला गिरफ्तार

Fri, 17 Jan 2025 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The person who stole Rs 10.50 lakh from officer's house arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली। पुलिस ने सेक्टर 68 में रहने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी के घर से लाखों रुपये की चोरी करने वाले एक चोर को नकदी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर 49 निवासी अंकित के रूप में हुई है।
डीएसपी सिटी 2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि सेक्टर 68 में रहने वाले कुशल सिंगला जो कि एक वरिष्ठ अधिकारी हैं, उन्होंने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि 11 जनवरी को एक व्यक्ति ने उनके घर से 10 लाख 50 हजार रुपए चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और फोन कॉल डिटेल की जांच की।
विज्ञापन

थाना फेज 8 के प्रमुख रूपिंदर सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी अंकित का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी से पूछताछ के बाद उसके पास से अधिकारी के घर से चोरी किए गए 10 लाख 50 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए। उन्होंने बताया कि आरोपी अंकित को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed