फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The pace of corona infection slowed down, 61 got infected

कोरोना संक्रमण की रफ्तार पडी धीम, 61 हुए संक्रमित

Tue, 09 Aug 2022 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
The pace of corona infection slowed down, 61 got infected
मोहाली। जिले में आखिर कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब धीमी पड़ गई। लगातार तीसरे दिन संक्रमितों की संख्या सौ से नीचे आ रही है, जो कि जिला प्रशासन और इलाके के लोगों के लिए राहत की खबर है। सोमवार को जिले में 61 लोग कोरोना संक्रमित हुए, जबकि 65 मरीज ठीक हुए हैं। जिलेे में अब सक्रिय मरीजों की संख्या करीब 642 है। डीसी अमित तलवार ने कहा कि भले ही मामले कम हुए हैं, लेकिन कोरोना के लक्षण सामने आने पर तुरंत जांच करवाएं। साथ ही 12 साल से अधिक उम्र के लोग पहल के आधार पर कोरोना टीकाकरण करवाएं। सोमवार को मोहाली जिले में कुल 618 लोगों के सैंपल लिए गए और इनमें से 151 सैंपल सरकारी अस्पताल से तो 467 निजी अस्पतालों में से लिए हैं। सक्रिय 591 मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है। इनमें 47 ग्रामीण हैैं बाकी शहरी एरिया से संबंधित हैं। जिले में अब तक 99663 लोगों को कोरोना हो चुका है। वहीं अब तक मोहाली में 1161 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed