फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The nursery owner scuffled with the miscreant who was running away after stealing a phone, the accused tried to fire a bullet

Mohali News: फोन चोरी कर भाग रहे बदमाश से नर्सरी मालिक की हाथापाई, आरोपी ने गोली चलाने का किया प्रयास

Wed, 23 Jul 2025 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The nursery owner scuffled with the miscreant who was running away after stealing a phone, the accused tried to fire a bullet
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर बनी नर्सरी से गन पॉइंट पर फोन लूटने का मामला सामने आया है। वारदात 21 जुलाई की अलसुबह साढ़े तीन बजे की है। फोन का मालिक जब बदमाश को पकड़ने गया तो उसने अपनी पिस्टल से फायरिंग करने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि ट्रिगर दबाने पर गोली नहीं चली अन्यथा नर्सरी मालिक की हत्या हो सकती थी।
विज्ञापन

वारदात में दो बदमाश शामिल थे, जिनमें से एक को नर्सरी मालिक ने लोगों की मदद से पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जबकि दूसरा मौके का फायदा उठाकर भाग गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनू निवासी बलौंगी के रूप में हुई है। पुलिस ने दूसरे लुटेरे की भी पहचान कर ली है, लेकिन उसकी पहचान को गुप्त रखा गया है। आरोपियों के खिलाफ बलौंगी थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी सोनू पुलिस रिमांड पर है, उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ताहिद ने बताया कि वह सेक्टर-118 में रहता है, उसकी एयरपोर्ट रोड पर नर्सरी है। उसने बताया कि 20 जुलाई को वह किसी काम के सिलसिले में अपनी नर्सरी में ही सो रहा था। 21 जुलाई की अलसुबह दो लुटेरे जो पैदल थे, उनकी नर्सरी में दाखिल हुए और उनके पास पड़ा फोन उठाकर ले जाने लगे। भागते समय फोन उनके हाथ से गिर गया। उन्हें आवाज सुनाई दी तो वह उठ गए। एक लुटेरा जो नकाबपोश था, मौके से उन्हें देखकर भाग गया जबकि दूसरा लुटेरा भागते समय कांटे वाली तारों में फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह उसे पकड़ने गए तो उसने उन पर फायर करने का प्रयास किया। इस बीच ताहिद ने लुटेरे को धक्का मार दिया नीचे गिरने पर उसकी पिस्टल उसके साथ से छूट गई। गोली वहीं पास में बने गटर में गिर गई। हाथापाई के दौरान कुछ लोग वहां पहुंच गए। सभी ने मिलकर लुटेरे को काबू कर लिया। ताहिद ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस उसे अपने साथ काबू करके ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed